March 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

उन्नाव23/11/25* जिला अस्पताल की लापरवाही फिर चर्चा में—4 वर्षीय बच्चे को बिना उपचार ट्रांसफर,

उन्नाव23/11/25* जिला अस्पताल की लापरवाही फिर चर्चा में—4 वर्षीय बच्चे को बिना उपचार ट्रांसफर,

ब्रेकिंग उन्नाव

उन्नाव23/11/25* जिला अस्पताल की लापरवाही फिर चर्चा में—4 वर्षीय बच्चे को बिना उपचार ट्रांसफर, कानपुर पहुँचते ही हुआ ठीक

उन्नाव जिला अस्पताल के हालात एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। जानकारी के अनुसार अनुभव साहू नाम का 4 वर्षीय बच्चा जब जिला अस्पताल लाया गया, तो ड्यूटी पर मौजूद डॉ. अमित श्रीवास्तव ने बिना समुचित उपचार किए उसे तत्काल हालाॅट अस्पताल, कानपुर रेफर कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि कानपुर पहुँचते ही बच्चे की स्थिति सामान्य हो गई, जिससे जिला अस्पताल के इलाज पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्नाव जिला अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही लगातार बढ़ती जा रही है। बच्चों के डॉक्टर समय से मरीजों को नहीं देखते और बिना इलाज के ही ट्रांसफर कर देते हैं।
अस्पताल की लापरवाही को लेकर पहले भी कई शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं, लेकिन सुधार अभी तक नहीं दिख रहा।

जनता का सवाल—अगर डॉक्टर इलाज ही नहीं करेंगे, तो ऐसे डॉक्टरों की जरूरत क्या है?
उन्नाव जिला अस्पताल की कार्यशैली एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई है।

जिला संवाददाता — ध्रुव लाल साहू की रिपोर्ट

Taza Khabar