*बेकिंग न्यूज उन्नाव यूपी*
उन्नाव22सितम्बर25*नवरात्र, दुर्गा पूजा और दशहरा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा
उन्नाव में आगामी त्योहारों नवरात्र, दुर्गा पूजा और दशहरा के मद्देनजर जिलाधिकारी गौरांग राठी और पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने थाना गंगाघाट क्षेत्र में मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र और मुख्य बाजार में पैदल गश्त की।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह, उपजिलाधिकारी सदर क्षितिज द्ववेदी, क्षेत्राधिकारी पुरवा थ तेज बहादुर सिंह और क्षेत्राधिकारी सफीपुर सोनम सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी उन्नाव और पुलिस अधीक्षक उन्नाव ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखें और किसी भी समस्या की सूचना पुलिस को दें
*ब्यूरो चीफ आकाश तिवारी*

More Stories
पूर्णिया बिहार19 फरवरी26*पूर्णिया में पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण, बच्चों की देखभाल और सुरक्षा की समीक्षा
पूर्णिया बिहार19 फरवरी26 विधायक विजय खेमका ने उठाए महत्वपूर्ण मुद्दे, सदन में गूंजी पूर्णिया की आवाज
लखनऊ १९ फरवरी २६ * जगह जगह खुदाई से त्रस्त व्यापारी संजय गुप्ता के नेतृत्व में महापौर जी से मिले