July 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

उन्नाव2जुलाई26*धूम धाम से मनाया गया सदगुरु कबीर साहेब का 628 वाँ प्रगट दिवस समारोह

उन्नाव2जुलाई26*धूम धाम से मनाया गया सदगुरु कबीर साहेब का 628 वाँ प्रगट दिवस समारोह

उन्नाव2जुलाई26*धूम धाम से मनाया गया सदगुरु कबीर साहेब का 628 वाँ प्रगट दिवस समारोह

प्रगट दिवस के अवसर पर निकाली गई शोभा यात्रा
भजन, सत्संग, विशाल भंडारा के साथ हुआ समापन

उन्नाव जिले में कबीरपंथियों ने सदगुरु कबीर साहेब का प्रगट दिवस, ग्राम फत्तेपुर स्थित सदगुरु कबीर मंदिर ज्ञान वाटिका आश्रम में धूम धाम से मनाया। शोभा यात्रा में सदगुरु कबीर साहेब के वाणी वचनों के माध्यम से जन जन को साहेब कबीर की महिमा के बारे में बताया गया जहां लोगों ने नाच गा कर साहेब का प्रगट दिवस मनाया वही दिन भर मीठे जल एवं सब्जी पूड़ी खीर बूंदी आदि का वितरण सदगुरु की कृपा से चलता रहा। महंत सुभाष चंद्र दास साहेब ने सायं काल चौका आरती पूजन कर भक्तों को पान परवाना वितरित किया, तथा सत्संग भजन एवं रात्रि जागरण में साहेब के भजन कीर्तन में लोगों ने साहेब के प्राकट्य पर प्रकाश डाला । युवा प्रतिनिधि अरुण दास ने जीव दया और आत्म पूजा और मिशन के उद्देश्य और लक्ष्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही कबीर पंथ और सदगुरु कबीर धर्मदास साहेब वंशावली के बारे में जन मानस को जानकारी दी। गुरु माता अनुराधा जी ने “झूल रहे साहेब कबीर बन कर के लालना” सोहर गा कर सब को प्रगट दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सक्रिय समाजसेवी डॉ मनीष सेंगर ने कबीर साहेब की अमृतवाणी की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए उनका अनुसरण कर जीवन संवारने की बात कही। हज़ारों श्रद्धालुओं ने समारोह में पुण्य लाभ अर्जित किया।