May 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

उन्नाव16जुलाई23*पुलिस की वर्दी धारण कर लोगों को गुमराह करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

उन्नाव16जुलाई23*पुलिस की वर्दी धारण कर लोगों को गुमराह करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

उन्नाव16जुलाई23*पुलिस की वर्दी धारण कर लोगों को गुमराह करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

कानपुर नगर से साहेब आलम की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय हसनगंज के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना हसनगंज पुलिस द्वारा पुलिस की वर्दी धारण कर लोगों को गुमराह करने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया।

*संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 14.07.2023 को उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम अकबरपुर मोहिनी खेड़ा मोड़ के पास से उत्तर प्रदेश पुलिस की हेड कांस्टेबल की वर्दी पहने व उ0प्र0 पुलिस का टोकन धारण किये अभियुक्त विमलेश पुत्र गइलू नि0 नयागांव संडिला बेनीगज देहात जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा वर्दी में लगायी गई नेम प्लेट में विमलेश कुमार पीएनओ0-162350556 अंकित था। पूछताछ में अभियुक्त ने अपनी तैनाती हेड कांस्टेबल के पद पर थाना महराजगंज जनपद रायबरेली में होना बताया, जिसके सम्बन्ध में प्र0नि0 थाना महराजगंज जनपद रायबरेली से जानकारी की गयी तो प्रभारी निरीक्षक द्वारा बताया गया कि इस नाम का हमारे थाने पर पहले भी कोई नही रहा न ही वर्तमान में है। अभियुक्त ने पुलिस की वर्दी लखनऊ से ढाई हजार रुपये देकर खरीदी थी। अभियुक्त विमलेश कुमार उपरोक्त के विरुद्ध थाना हसनगंज पर मु0अ0सं0 208/23 धारा 171/420/467/468/471 भादवि पंजीकृत किया गया है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
1. विमलेश पुत्र गइलू नि0 नयागांव संडिला बेनीगज देहात जनपद हरदोई

*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1.उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र सिंह
2.का0 अरविन्द कुमार
3.कां0 अजय कुमार

Taza Khabar