उन्नाव03अगस्त24*शुक्रवार की देर रात चोरों ने करोड़ो रूपये के जेवरात और नगदी पार कर दी
मौरावां थाना क्षेत्र के पक्षिमगांव गाँव स्थित तीन घरों को चोरों ने शुक्रवार की देर रात चोरों ने करोड़ो रूपये के जेवरात और नगदी पार कर दी। नींद खुलने पर घर का सामान बिखरा देख गृहस्वामियों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच के बाद लौट गई। पीड़ितों के मुताबिक दोनों घरों से चोर करीब डेढ़ करोड रुपए से ऊपर जेवरात और नगदी पार कर दी है।
पक्षिमगांव गाँव निवासी समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष आदिल खां पुत्र ज़मीर खाँ उर्फ नम्मू ने बताया कि रात सभी परिजन खाना खाकर घर पर सो रहे थे तभी कर घर के पीछे गेट से दाख़िल होकर कमरे में रखी अलमारी का लाकर तोड़कर चोर करीब एक करोड़ पच्चीस लाख रुपये की ज्वैलरी व करीब 2 लाख नकदी उठा ले गए। इसके अलावा चोरो ने जकी खां के घर मे छत से जीने के रास्ते उतरे और ग्रहस्थी वाले कमरे मे रखे बक्से व अलमारी का ताला तोड़कर क़रीब 10 लाख रुपये के जेवरात उठा ले गए और राबिया पत्नी नसीम खां के घर से क़रीब डेढ़ लाख रुपये के जेवरात पार कर दिया। सूचना पर सीओ सोमेन्द्र विश्वास व एसओ चंद्रकांत सिंह ने डाग स्क्वायड व फील्ड यूनिट के साथ के साथ मौके जांच की। डाग स्क्वायड कमरे से होकर पीछे खेत तक गया। जहां ज्वैलरी के खाली डिब्बे पड़े मिले। घटना में एसओजी टीम लगाई गई हैं।थाना प्रभारी चंद्रकांत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही हैं।

More Stories
अयोध्या १६ फरवरी * शोक संतृप्त परिवारों से मिलकर पूर्व मंत्री रुश्दी मियां ने व्यक्त की संवेदना परिजनों को दिया हर संभव सहयोग का भरोसा
लखनऊ15 फ़रवरी 26*सपा का बढ़ता कुनबा, दर्जनों नेताओं की सपा में एंट्री…
टी-20 वर्ल्डकप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीतः 61 रन से हराया; ईशान के 77 रन बनाए, इंडिया सुपर-8 में जगह बनाई*