उन्नाव ३१ दिसंबर २५ * उन्नाव अजगैन क्षेत्र में अवैध खनन का बोलबाला
उन्नाव
*उन्नाव अजगैन क्षेत्र में अवैध खनन का बोलबाला, प्रशासन मौन ग्रामीणों में रोष जगदीश पुर व अन्य जगह*
*परमिशन की आड़ में बड़ा भरस्टाचार अधिकारी अनजान लखनऊ के बड़े अधिकारी ने कार्यवाही की कही बात*
उन्नाव। अजगैन थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में अवैध खनन का धंधा खुलेआम फल-फूल रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि “परमिशन” और वर्क ऑर्डर का हवाला देकर खनन माफिया दिन-रात मिट्टी की खुदाई कर रहे हैं, जबकि संबंधित विभाग आँखें मूँदे बैठे हुए हैं। ग्रामीणों में इससे गहरा आक्रोश है।
ग्रामीणों के अनुसार, खनन का वर्क ऑर्डर किसी अन्य क्षेत्र का बताया जा रहा है, लेकिन वास्तविक खनन जगदीशपुर व आसपास के इलाकों में किया जा रहा है। निकाली गई मिट्टी को नवाबगंज व चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी क्षेत्र के आसपास डंप किया जा रहा है। इससे न सिर्फ नियमों की अनदेखी हो रही है बल्कि पर्यावरणीय मानकों की भी धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि बिना नंबर के ट्रक और डंपर रात-दिन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। ओवरलोडिंग के कारण कच्चे व पक्के रास्ते टूट रहे हैं। उड़ती धूल से लोग बीमार पड़ रहे हैं और स्कूली बच्चों व राहगीरों की जान लगातार जोखिम में है। कई जगहों पर सड़क किनारे गड्ढों और धंसान की घटनाएँ भी सामने आई हैं।
स्थानीय लोगों का सवाल है कि आखिर अवैध खनन पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। क्या माफिया ज्यादा मजबूत है या फिर कानून कमज़ोर पड़ गया है? ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने, बिना नंबर व ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पर्यावरणीय नुकसान का आकलन कर जिम्मेदारों पर दंडात्मक कार्यवाही की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कदम नहीं उठाए गए तो वे आंदोलन करने को विवश होंगे। फिलहाल पूरे मामले में प्रशासनिक चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।

More Stories
रोहतास17जून26*IG कार्यालय में लंबित कांडों की समीक्षा, हर फाइल का लिया हिसाब |
रीवा17जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा मध्यप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 17 जून 26*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 162 ग्राम अवैध मादक पदार्थ नसीला पाउडर अल्प्राजोलम के साथ किया गिरफ्तार ।*