उदयपुर26मार्च*विद्यालय खेरवाडा के विकास के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेरवाडा के विकास के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा
शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों का होना आवश्यक है ।
–डां परमार
खेरवाड़ा,26 मार्च । पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री व विधायक डॉ दयाराम परमार ने कहा कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों का होना आवश्यक है ।
डाक्टर परमार आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेरवाडा में वार्षिकोत्सव उमंग में मुख्य अतिथि के पद से समारोह को संबोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र भी निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की बराबरी कर सके ।अब राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र, छात्राएं हर कार्यक्रम में आगे आ रहे है । उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री अशोक गहलोत ने जो कर्मचारी 2004 के बाद बाद नौकरी में लगे हैं, उनके लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था पुनः बहाल करने की घोषणा कर उनका बुढ़ापा सुधार दिया है ।
डाक्टर परमार ने कहा कि खेरवाड़ा में नगरपालिका खुलवाने की मांग अखबारों के माध्यम से की जा रही है । इसके लिए जो मापदंड निर्धारित है उसकी पूर्ति नहीं की जा रही है ।
उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेरवाडा में ओर सुधार करने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि इस विद्यालय की स्थापना 1930 में हुई बताया गया है, इसको ध्यान में रखते हुए इसके विकास के लिए 20 लाख रुपयें विधायक मद से देने की घोषणा की । दो कक्षा कक्षों के निर्माण कराने की कार्रवाई की जा रही है,शीघ्र स्वीकृति मिल जाएगी । विद्यालय के मुख्य गेट का निर्माण करवाने की भी घोषणा की ।
वार्षिकोत्सव समारोह में स्थानीय छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए । इसमें स्वागत गीत, वन्दना नृत्य,एकलव्य नृत्य,समुह नृत्य प्रस्तुत किए गए ।
समारोह में मुख्य अतिथि डॉ परमार व स्थानीय प्रधानाचार्य कमला परमार ने भामाशाहों, पूर्व छात्रों का माला, साफा,शाल ओढ़ाकर कर सम्माननीय किया । प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान पंचायत समिति खेरवाड़ा की प्रधान पुष्पा मीणा, मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी प्रकाश जैन द्वारा किया गया ।
समारोह के मुख्य अतिथि विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाक्टर दयाराम परमार, अध्यक्षता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेरवाडा की प्रधानाचार्य श्रीमती कमला परमार, विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति खेरवाड़ा की प्रधान पुष्पा मीणा, पंचायत समिति केसरियाजी की प्रधान केशर मीणा, उप प्रधान राधेश्याम गर्ग, ब्लाक कांग्रेस कमेटी खेरवाड़ा के प्रवक्ता गणेश मीणा, देहात जिला कांग्रेस कमेटी उदयपुर के सचिव गजेन्द्र कोठारी, पूर्व उप निदेशक भूपेंद्र जैन, मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी प्रकाश जैन थे ।
इससे पूर्व प्रधानाचार्य श्रीमती कमला परमार ने अतिथियों का माला साफा,शाल ओढ़ाकर स्वागत कर, विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला । समारोह को मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी प्रकाश जैन ने भी सम्बोधित किया । समारोह में चित्रकार युक्ति जैन ने विधायक डॉ दयाराम परमार का रेखा चित्र भेंट किया ।
इस अवसर पर शिक्षा विद शान्ति लाल व्यास, सुरेश चन्द्र व्यास, वीरेन्द्र सिंह गरासिया, लक्ष्मण भगोरा, शान्ति लाल जैन, कन्हैयालाल जैन,सहायक ब्लाक शिक्षा अधिकारी कन्हैयालाल खराबी, प्रधानाचार्य मन्नालाल मेघवाल, भामाशाह पियुष मेहता, प्रकाश कलाल, भंवरलाल कलाल, डाक्टर पिन्टु अहारी, निकुंज कलासुआ,अनिल सालवी सहित छात्र-छात्राएं,शिक्षक, अभिभावक उपस्थित थे । समारोह का संचालन बाबूलाल सालवी ने किया ।

More Stories
उन्नाव २७ फरवरी २६ * एजुकेशन किट पाकर खिले बच्चों के चेहरे
अयोध्या २७ फरवरी २६ * हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बड़ा हादसा टलाः इनायत नगर थाने के सामने हुई घटना, 4 लोग सुरक्षित।
मथुरा 27 फरवरी 26*थाना बलदेव पुलिस द्वारा अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस रखने वाले एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*