उदयपुर18अप्रैल*अधिकारी पूर्व के शिविर में वितरण आवासीय पट्टों का पंजीयन करें
खेरवाड़ा,18 अप्रैल । विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाक्टर दयाराम परमार ने कहा कि अधिकारी पूर्व में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर में वितरण किते आवासीय पट्टों का पंजीयन करें ।
डाक्टर परमार आज पंचायत समिति खेरवाड़ा की ग्राम पंचायत भाटकी में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर में मुख्य अतिथि के पद से शिविर को संबोधित कर रहे थे ।
शिविर में मुख्य अतिथि डॉ परमार ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को पंचायतीराज विभाग से संबंधित 41आवासीय पट्टे,9 आवास स्वीकृत पत्र,16 पेंशन पीपीओ,दो जन्म प्रमाण पत्र,9 मृत्यु प्रमाण पत्र,दो धरे जोब कार्ड वितरण किए ।इसी प्रकार से राजस्व विभाग द्वारा 44शुद्धीकरण पत्र,11 रास्ते के प्रकरण,50नाम शुद्धि करण पत्र,दो राजकीय आवंटन,21 सीमा की जानकारी,137 नामांतरण पत्र वितरित किए । कृषि विभाग द्वारा 5 मृदा स्वास्थ्य कार्ड, 6 जैविक खेती । यह जानकारी शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी खेरवाड़ा प्रमोद सीरवी ने दी ।
शिविर में पंचायत समिति सदस्य ललीता देवी पटेल, तहसीलदार लालाराम मीणा, विकास अधिकारी हिंदलाजदान चारण, ब्लाक कांग्रेस कमेटी खेरवाड़ा प्रवक्ता गणेश मीणा, लक्ष्मण भगोरा, कान्ति लाल पटेल, किशोर भगोरा,गोमजी सालवी, स्थानीय सरपंच शकुन्तला गरासिया,भरत गरासिया भाणदा,नानसिंह गरासिया सहित अधिकारी , कर्मचारी उपस्थित थे ।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सुल्तानपुर ०१ मार्च २६ * होली और रमजान त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक
लखनऊ ०१ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें……………….
लखनऊ १ मार्च २६ * खामेनेई की मौत के बाद यूपी हाई अलर्ट पर, प्रदर्शनों पर पुलिस की कड़ी नजर