उत्तर प्रदेश 2 फरवरी 26 * सोनभद्र में टोल पर बवाल। ..
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | सोनभद्र में टोल पर बवाल
सोनभद्र के लोढ़ी टोल प्लाजा पर एक बार फिर दबंगई का मामला सामने आया है। वकील आरती पांडे अपने परिवार के साथ टोल से गुजर रही थीं। करीब 10 मिनट तक इंतजार के बाद जब उन्होंने देरी का कारण पूछा, तो टोलकर्मियों ने बदसलूकी शुरू कर दी।
आरोप है कि विवाद के बाद टोलकर्मी बाहर निकल आए और महिला समेत परिवार के सदस्यों को गिराकर बेरहमी से पीटा। इस हमले में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मामले में केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना से इलाके में आक्रोश है।

More Stories
कानपुर नगर 9 फ़रवरी 26*कानपुर पुलिस एवं C3iHub के मध्य साइबर अपराध विवेचना एवं फॉरेंसिक प्रशिक्षण हेतु MoU
उन्नाव 9 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर उन्नाव की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ9फ़रवरी 26* विभूति खंड पुलिस का अति सराहनीय कार्य…*