February 9, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

उत्तर प्रदेश 2 फरवरी 26 * रोडवेज बस ने मारी टक्कर बालिका गंभीर घायल। ....

उत्तर प्रदेश 2 फरवरी 26 * रोडवेज बस ने मारी टक्कर बालिका गंभीर घायल। ….

उत्तर प्रदेश 2 फरवरी 26 * रोडवेज बस ने मारी टक्कर बालिका गंभीर घायल। ….

*कोचिंग जा रही स्कूटी सवार बालिका को बेकाबू रोडवेज बस ने मारी टक्कर बालिका गंभीर घायल*

*रोडवेज बस चालकों पर भी कठोर कार्रवाई किए जाने की जरूरत है तभी रोडवेज बस के चालक निर्धारित गति सीमा में वाहनों को चलाएंगे*

*कोखराज कौशांबी* कोखराज थाना क्षेत्र के समता फिलिंग पेट्रोल पंप कोखराज के पास कोचिंग जा रही स्कूटी सवार एक बालिका को सोमवार की लगभग 11:00 बजे दिन में तेज रफ्तार बेकाबू रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी है जिससे बालिका सड़क पर स्कूटी समेत गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई है रोडवेज बस इस कदर बेकाबू थी कि टक्कर मारने के बाद भी चालक ने बस नहीं रोका है और बस को तेज गति से लेकर फरार हो गया है दुर्घटना देखकर आसपास के सैकड़ो लोग मौके पर पहुंचे हैं मामले की सूचना एंबुलेंस और पुलिस को दी गई है घायल बालिका को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है

जानकारी के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के मालाक भायल ग्राम निवासी रिंकी देवी उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्री महेश कुमार सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे स्कूटी से कोचिंग जा रही थी जैसे ही रिंकी देवी समता फिलिंग पेट्रोल पंप कोखराज के पास पहुंची प्रयागराज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बेकाबू रोडवेज बस ने ओवरटेक के चक्कर में स्कूटी सवार बालिका रिंकी देवी को जोरदार टक्कर मार दिया है जिससे स्कूटी समेत रिंकी देवी सड़क पर गिर पड़ी हैं और गंभीर रूप से घायल हो गई है दुर्घटना देखकर सैकड़ो लोग मौके पर पहुंचे एनएचएआई की एम्बुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंची जानकारी मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और घायल बालिका को इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया है दुर्घटना की जानकारी मिलते ही बालिका के परिवार रिश्तेदार भी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं बालिका को टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार बेकाबू रोडवेज बस चालक बस को लेकर फरार हो गया है पुलिस बस को रोक नहीं सकी है बीते कुछ महीने के बीच रोडवेज बस चालकों के अनियंत्रित वाहन चलाने के चलते रोडवेज बस से कई दुर्घटनाएं हो चुकी है रोडवेज बस चालकों पर भी कठोर कार्रवाई किए जाने की जरूरत है तभी रोडवेज बस के चालक निर्धारित गति सीमा में वाहनों को चलाएंगे और दुर्घटनाएं नहीं करेंगे।

*अजीत कुशवाहा पत्रकार अखंड भारत सन्देश कोखराज कौशाम्बी 6386101779*

Taza Khabar