उत्तर प्रदेश 15 जनवरी 26 * जिसे जानवर का मांस समझकर फेंका, वो इंसान का निकला
–––––
यूपी | जिला शाहजहांपुर में 19 दिसंबर 2020 को नईम की मोबाइल शॉप में आग लगी। दुकान से मांस का टुकड़ा जला मिला। पुलिस ने जानवर का मांस समझकर तालाब किनारे फिंकवा दिया और एक टुकड़ा फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया। दुकान से मिले जले हुए अंडरवियर, हाथ का कड़ा, ताबीज को पुलिस ने सील कर दिया।
कुछ दिन बाद एक व्यक्ति ने आशंका जताई कि ये सामान उनके बेटे अभिषेक यादव का हो सकता है। 2022 में पोटली खोली गई तो उन्होंने सामान पहचान लिया। पुलिस ने DNA जांच के लिए सैंपल फॉरेंसिक लैब भेजा। अब उसकी रिपोर्ट मैच हो गई है।
मतलब पुलिस ने जानवर का टुकड़ा समझकर जो मांस फेंका था, वो अभिषेक यादव का था। पुलिस ने अब हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्पष्ट है कि अभिषेक की हत्या करके दुकान के अंदर लाश जला दी गई थी।

More Stories
औरैया 26 नवम्बर 2026*औरैया जनपद की प्रमुख और ताज़ा खबरें नीचे दी गई हैं:
लखनऊ 25 नवंबर 26*संविधान दिवस पर देशभर में कांग्रेस का संविधान रक्षा आंदोलन, खड़गे करेंगे मार्च का नेतृत्व।
मदुरै 26 नवम्बर 26*कलेक्टर ने कार्तिगई दीपम विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की