उत्तराखंड 19 दिसंबर 2025*विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा एवं भारतीय किसान यूनियन नैन (घटक संगठन)
मोदी सरकार द्वारा मनरेगा योजना को कमजोर करने के प्रयासों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा एवं भारतीय किसान यूनियन नैन (घटक संगठन) के आह्वान पर उत्तराखंड सहित कई क्षेत्रों में व्यापक विरोध प्रदर्शन किया गया।
यह विरोध प्रदर्शन हरिद्वार, देहरादून, ऋषिकेश, लक्सर, उधमसिंह नगर, रुड़की सहित उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आयोजित किया गया। किसानों एवं मजदूरों ने मनरेगा को बचाने की मांग करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
इस आंदोलन में भारतीय किसान यूनियन नैन के निम्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
प्रमुख पदाधिकारी:
1. दिनेश सिंह – राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
2. सुरेश कुमार चिल्लर – उत्तराखंड प्रभारी एवं दिल्ली अध्यक्ष
3. संतोष बिष्ट – हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष
4. कालूराम जयपुरिया – बंगाल एवं दिल्ली प्रभारी
5. उर्मिला शर्मा – झारखंड प्रदेश अध्यक्ष
6. कुलदीप – उधमसिंह नगर जिला अध्यक्ष
7. गीता देवी नारंग – उत्तराखंड महिला प्रदेश अध्यक्ष
8. प्रशोतम गेरौला – देहरादून जिला अध्यक्ष
भारतीय किसान यूनियन नैन की महिला सदस्याएं: ममता देवी, माया देवी, किरण देवी, आशा देवी, मनीषा देवी, बबीता देवी, सुनील देवी, सीता देवी, रेखा देवी, सुमन देवी एवं गीता देवी।
सभी सदस्यों ने एकजुट होकर मनरेगा को बचाने और मजदूर-किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरे देश में विरोध प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प लिया।
❤️ जय किसान, जय जवान ✊

More Stories
लखनऊ 5 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
वाराणसी 5 मार्च 26*रामकृष्ण मिशन अस्पताल सिर्फ सेवा आश्रम नाम का ही रह गया, व्यवस्था दलाली पर*
नई दिल्ली 5 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर देश और राज्यों से बड़ी खबरें