उत्तरकाशी29नवम्बर23*सुरंग से मजदूरों की सकुशल वापसी, बाबा लाट भैरव की आरती कर जताया आभार
उत्तरकाशी के सुरंग से 41 मजदूरों की सकुशल वापसी से हर किसी ने राहत की सांस ली।जैसे ही खबर मिली कि सभी मजदूर टनल से बाहर आ चूके हैं तो शुभेच्छुओं ने भगवान के प्रति आभार जताया।बुधवार को काशी के न्यायाधीश बाबा श्री लाट भैरव के दरबार में आरती कर मजदूरों के सकुशल वापसी के निमित्त आभार जताया।नमामि गंगे महानगर सहसंयोजक शिवम अग्रहरि ने कज्जाकपुरा स्थित लाट भैरव मंदिर में बाबा श्री के संमुख दीप जलाकर कपूर से आरती उतारी।भैरवाष्टकम का पाठ कर विश्वकल्याण की कामना की।शिवम ने बताया कि इसके पूर्व जब मजदूरों के सुरंग में फंसे होने की खबर मिली थीं।तब माँ गंगा के तट पर आरती कर भी मजदूरों के कुशलता की कामना की गयीं थीं।

More Stories
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*एयरपोर्ट मार्ग में उखाड़े गए हैंडपंपों को स्थापित करने के लिए दी गई करोड़ों की धनराशि गबन कर गए अफसर*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्साधिकारियों के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने की बैठक*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*एसपी के नेतृत्व में बलवा ड्रिल अभ्यास, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु पुलिस लाइन में कराई गई हाई-इंटेंसिटी बलवा ड्रिल*