इटावा24दिसम्बर*प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसो. का अधिवेशन 6 जनवरी को लखनऊ में होगा, अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे: डॉ. सुशील सम्राट*
इकदिल, इटावा- प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन भारत का 23 वां प्रान्तीय अधिवेशन 6 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से लखनऊ में आयोजित किया जाएगा । प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. सुशील सम्राट ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रान्तीय अधिवेशन में प्रदेश भर के पत्रकारों को आमन्त्रित किया गया है । अधिवेशन में एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चन्द्र कुशवाहा द्वारा पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा । डॉ. सम्राट ने इटावा व औरैया के पत्रकारों सहित एसोसिएशन से जुड़े समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों से 6 जनवरी को लखनऊ में होने वाले प्रान्तीय अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित समय पर पहुंचने की अपील की है ।

More Stories
कौशाम्बी 6 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 6 अप्रैल 26*पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित अपराध समीक्षा गोष्ठी*
कौशाम्बी 6 अप्रैल 26*शालिनी सिंह बनी उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोसल मीडिया विभाग की अध्यक्ष*