October 14, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

इटावा24अक्टूबर*दीपावली पर अखिलेश के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने बड़ी संख्या में पहुंचे नेता व कार्यकर्ता

इटावा24अक्टूबर*दीपावली पर अखिलेश के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने बड़ी संख्या में पहुंचे नेता व कार्यकर्ता

इटावा24अक्टूबर*दीपावली पर अखिलेश के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने बड़ी संख्या में पहुंचे नेता व कार्यकर्ता

(सुघर सिंह सैफई)

इटावा। देश के पूर्व रक्षा मंत्री, समाजवादी पार्टी के संरक्षक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद पहले त्योहार दीपावली पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का आना जाना लगा हुआ है। अखिलेश यादव के आवास पर आज हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की।

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में उत्तर प्रदेश के तमाम जनपदों से सभी राजनीतिक पार्टी के नेता कार्यकर्ता, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधान, पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष, तमाम पदाधिकारी बड़ी संख्या में सैफई पहुंचे हैं अखिलेश यादव की कोठी पर सुबह 8 बजे से ही लोगों का आना-जाना शुरू हो गया। अखिलेश यादव 10 बजे बाहर लॉन में बैठे और सभी से मिले और दीपावली की भी बधाई दी।
कार्यकर्ता नेताजी की याद करके भाबुक हो रहे हैं मुलायम सिंह के निधन के बाद दीपावली सबसे पहला त्यौहार है। अखिलेश यादव सपरिवार सैफई रुके हुए हैं। सैफई में इस बार दीपावली का त्यौहार पूरी तरह से फीका है। किसी भी घर पर सजावट नहीं की गई है ना ही सैफई में किसी भी जगह पर पटाखों की बिक्री हो रही है। पूरे गांव में अभी भी गमगीन माहौल के बादल छठे नहीं है। गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है। दीपावली की चहल-पहल कहीं दिखाई नहीं दे रही है। गांव के सभी ग्रामीणों ने इस साल दीपावली मनाने का निर्णय लिया है।

अखिलेश यादव के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने बालों में राजवीर सिंह यादव नगला तेज, भारत सिंह यादव राजकीय ठेकेदार खदरी, ब्लाक प्रमुख करहल नीरज यादव, करहल पूर्व चेयरमैन अब्दुल नईम, सुभाष चंद्र यादव मेंबर करहल, संतोष शाक्य पूर्व प्रधान, डॉ अरविंद यादव, चंदगीराम यादव, डॉक्टर के०के यादव, राजू यादव भाऊपुर, राजू यादव सैफई, पूर्व प्रधान मुकेश गुप्ता, टीपी मामा मैनपुरी, डॉ प्रशांत यादव मैनपुरी, हाजी उमर सिद्दीकी मैनपुरी, बृजमोहन राजपूत पूर्व प्रधान, प्रेम सिंह यादव प्रधान कथुआ, मंगेश यादव, लालजी दुबे, हरिओम यादव बाबा, के पी सिंह चौहान पूर्व राज्य मंत्री, कमलापति वर्मा, विकेश यादव प्रधान, बबलू यादव राजकीय ठेकेदार, सुशांत वर्मा, नीरज कुमार जैन करहल, हरिओम यादव ब्लॉक भरथना, राधेश्याम शाक्य, शील रत्न शाक्य, राजवीर सिंह यादव बाबा जी, अवधेश ठेकेदार, डॉक्टर बृजेश चंद यादव, अनुज मोंटी यादव, कमल सिंह यादव प्रधान खितौरा, डॉ रमाकांत यादव, अरुणेंद्र यादव नीलू प्रधान, मोहित यादव सैफई, विजय पाल सिंह यादव फौजी सैफई, अजेंद्र सिंह गौर प्रदेश सचिव प्रसपा, प्रदीप आढतिया, रविंद्र कुमार यादव प्रबंधक इंडेन गैस सैफई, शशि भूषण यादव, पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद, रामबाबू यादव करहल, पुष्पेंद्र यादव, राम सिंह पूर्व सांसद,सर्वेश शाक्य पूर्व प्रत्याशी विधानसभा इटावा, प्रदीप यादव विधायक, डॉ धीरज यादव, बलवीर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश जल निगम कांटेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन, रोहित यादव इटावा, महावीर सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष, अनुज प्रताप यादव प्रिंसिपल, प्रमोद यादव प्रधानाचार्य, राम नरेश यादव पूर्व प्रधान, नेम सिंह यादव पीआरओ, डॉक्टर चंद्रशेखर यादव, करन सिंह चौधरी, आदेश यादव, सुमेरू जैन, प्रदीप यादव, सीटू यादव, अमलेश यादव सहसारपुर, अरविंद यादव सेक्टर प्रभारी, डॉ रामकुमार यादव करहल, जयवीर सिंह यादव पूर्व प्रधान, धर्मेंद्र यादव राजा भैया, संतोष यादव नेताजी इटावा, ऋषभ यादव जसवंतनगर, आशीष राजपूत, अशोक यादव पूर्व मंत्री, सीता राम कश्यप, दशरथ सिंह यादव, उदय प्रताप यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख, सोनू यादव सैफई, कमल कुमार गुप्ता, सुनील प्रताप सिंह प्रधान नगला सुभान, राजीव यादव जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय हिंदू सेना, संतोष यादव तरकारा, छबीले यादव करहल, रोमी यादव करहल, बृजकुमार कुमार यादव जिला सचिव सपा मैनपुरी, नरेश चंद यादव, कृपाराम कश्यप बरौली वैदपुरा, शुभम कुमार रोमांशू, सुरेंद्र सिंह यादव पूर्व प्रधान बिरौली, यतीन्द्र यादव पूर्व प्रधान, सुधीर यादव सैफई, मानिकचंद यादव चौबेपुर, ओमवीर सिंह मैनपुरी, पुनीत पाल, डॉ नीरज यादव, मौजूद रहे।