*Breaking news*
_______
इटावा21दिसम्बर2022*सिरहौल की राजा जोगेंद्र सिंह का इलाज दौरान निधन*
_____
जसवंतनगर (इटावा)। क्षेत्र के ग्राम सिरहौल निवासी जोगेंद्र सिंह का निधन हो गया है।
उन्हे मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ा था और सैफई पी जी आई ले।जाया गया था, जहां इलाज दौरान डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके वह 52 वर्ष के थे।
वह वह सिरहौल के राजा के रूप में जाने जाते थे । अभी 3 वर्ष पूर्व ही उन्होंने बाकायदा अश्वमेध यज्ञ कराकर राजा के रूप में वहां का कथित सिंहासन संभाला था।
इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव भी पहुंचे थे। समाजवादी पार्टी से काफी करीबी से जुड़े थे और अभी हाल में डिंपल यादव के चुनाव में काफी सक्रिय रहे थे। उनके निधन की खबर से सिरहौल गांव तथा आसपास क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
____
*वेदव्रत गुप्ता*

More Stories
लखनऊ17 मार्च 26*लखनऊ में आयुर्वेद फार्मासिस्ट छात्रों का विधानसभा घेराव।
पूर्णिया बिहार 17 मार्च 26*शौर्य वंदन साइकिल यात्रा: देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम
कानपुर देहात17 मार्च 2026**जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की जनसुनवाई, दिये निर्देश।*