एसएसपी इटावा जयप्रकाश सिंह एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह एसपी सिटी कपिल देव के निर्देशन में अच्छा कार्य करने वाले छह थानाध्यक्षों को किया गया सम्मानित
इटावा21दिसम्बर*इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन ने अंग वस्त्र, पगड़ी, सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित
ऊसराहार, बसरेहर, चौविया, कोतवाली, महिला थाने बेदपुरा के थानाध्यक्ष को किया गया सम्मानित
(सुघर सिंह ब्यूरो चीफ इटावा)
इटावा । जनपद के निष्पक्ष व ईमानदार एसएसपी जयप्रकाश सिंह के कुशल नेतृत्व में निर्देशन में कार्य करने वाले इटावा जनपद के 6 थानाध्यक्षों को इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया गया उन्हें पुष्पहार, व पगड़ी पहनाकर अंगवस्त्र व संगठन का सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
यह जानकारी देते हुए इलेक्ट्रॉनिक प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुघर सिंह पत्रकार, जिलाध्यक्ष पुष्पराज ने बताया एसएसपी जयप्रकाश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह, व एसपी सिटी कपिल देव के कुशल नेतृत्व व निर्देशन में जिले के थाना अध्यक्ष बहुत ही निष्पक्षता व ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं नए एसएसपी के आने से घटनाओं में गिरावट आई है। अवैध खनन ओवरलोडिंग पर रोक लगी है एसएसपी निरंतर खुद छोटी बडी घटना पर पहुंचकर निरीक्षण करते हैं और थानाध्यक्षों को अपना कुशल नेतृत्व प्रदान करते रहते हैं इसी कड़ी में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को पहली बार सम्मानित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया पुलिस हमारा त्यौहार अच्छा बनाने के लिए अपना त्यौहार अपने बच्चों की खुशियां कुर्बान कर देती है 24 घंटे हमारी सुरक्षा करती है कोरोना काल में यही पुलिस भगवान बन कर हम लोगों की मदद करती हुई नजर आई थी। कड़ाके की सर्दी में रात भर गस्त यही पुलिस करती है। जब हम आम जनमानस रजाई में गरम हीटर के सामने बैठे रहते हैं तब यही पुलिस सड़कों पर गश्त करती है तो हम जनमानस का भी कर्तव्य है कि पुलिस कर्मियों पुलिस अधिकारियों का मनोबल बढ़ाएं और उन्हें सम्मान दें ।
जिला प्रभारी सर्वेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुशील कुमार व प्रदेश प्रभारी सुघर सिंह के आदेश पर इटावा जनपद के सभी थानाध्यक्षों को सम्मानित करने का निर्णय बहुत ही सराहनीय है एसएसपी जयप्रकाश सिंह के व अपर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह व एसपी सिटी कपिल देव के कुशल निर्देशन व नेतृत्व में जनपद के सभी थानाध्यक्ष बहुत ही अच्छा कार्य कर रहे हैं और बीते माह जनपद में अपराध में काफी गिरावट आई है
संगठन के पदाधिकारी प्रदेश प्रभारी सुघर सिंह, प्रदेश सचिव अनुज गौड़, मंडल अध्यक्ष राजीव यादव, मंडल सचिव विनीत कुमार, जिला प्रभारी सर्वेन्द्र कुशवाह, जिला अध्यक्ष पुष्पराज, दीपक वर्मा, प्रांजुल वर्मा, धर्मेंद्र कुमार कठेरिया, गोविंद पाल, चंद्र प्रताप भदौरिया, डॉक्टर अखिलेश कुमार गौतम, विशाल सिंह, प्रेम किशोर, आदि ने थानाध्यक्ष वैदपुरा बृजेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष ऊसराहार गंगादास गौतम, महिला थानाध्यक्ष रजनी सिंह, राजीव कुमार यादव थानाध्यक्ष बसरेहर, अंकुश कुमार राघव थानाध्यक्ष चौबिया, टीपी वर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली इटावा को सम्मानित किया गया।

More Stories
पूर्णिया बिहार 4 मार्च 26* ईरान के धर्मगुरु की शहादत पर पूर्णिया में उबाल: पप्पू यादव ने इजराइल और अमेरिका को दी चेतावनी
पूर्णिया 4 मार्च 26*पूर्णिया पुलिस की होली से पहले की तैयारी: शांति और सुरक्षा के लिए तैयार।*
शामली 4 मार्च 26*होली के त्यौहार को मध्य नजर रखते हुए यातायात प्रभारी निधि चौधरी ने अपने दल बल के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया