इटावा19नवम्बर*गाड़ियों से झंडे बैनर हटाएं, असलाह जमा करें : रमेश सिंह प्रभारी निरीक्षक सैफई
(सुघर सिंह सैफई)
सैफई (इटावा)। पुलिस प्रशासन ने सैफई क्षेत्र के नागरिकों और मतदाताओं से अपने वाहनों से पार्टियों के झंडे ,बैनर तथा चुनाव चिन्ह आदि तुरंत हटाने साथ ही लाइसेंसी असलाहधारी अपने क्षेत्र के थाना अथवा शस्त्र विक्रेताओं की दुकानों पर अस्त्र शस्त्र तुरंत जमा कराने का अनुरोध किया है।
थाना प्रभारी सैफई रमेश सिंह ने अपील करते कहा है कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव मैं लागू आदर्श चुनाव आचार संहिता के तहत यह आवश्यक है। यह आचार संहिता जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव आयोग द्वारा लागू है।
यदि लोग ऐसा नहीं करेंगे, तो उन पर चुनाव संहिता के तहत तुरंत ही वैधानिक और दंडनीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शस्त्र न जमा कराने वालों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही भी आवश्यक रूप से की जाएगी।
बताया गया है कि पुलिस को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी व्यक्ति पर चुनाव दौरान कोई अस्त्र-शस्त्र नहीं रहना चाहिए।

More Stories
अयोध्या 6 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
अयोध्या6अप्रैल 26*पहली बार होगा रामनगरी में चक्रवर्ती महाराज दशरथ महोत्सव, 22 अप्रैल को भब्य भूमि पूजन*
लखनऊ 6 अप्रैल 26*अब नहीं चलेगी स्कूलों की मनमानी… यूपी बोर्ड का बड़ा फरमान,