इटावा18दिसम्बर*इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा किया गया सम्मानित
इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा एसपी ग्रामीण अखिलेश नारायण सिंह, सीओ सिरसागंज कमलेश कुमार, सीओ शिकोहाबाद राजवीर सिंह को किया गया सम्मानित
(सुघर सिंह ब्यूरो चीफ इटावा)
इटावा । इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा फिरोजाबाद के एसपी ग्रामीण अखिलेश नारायण सिंह, सीओ सिरसागंज कमलेश कुमार, सीओ शिकोहाबाद राजवीर सिंह को सम्मान पत्र देकर व पगड़ी पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
कोरोना काल मे सक्रियता व बेहतर पुलिसिंग, लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ का सम्मान सुरक्षित रखने, जनपद व सर्किल में पुलिस द्वारा पुलिस मित्र की तरह कार्य करने,थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था का माहौल, लगातार अपराधियो के खिलाफ अभियान चलाकर कई अपराधियो की गिरफ्तारी को लेकर आज इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया गया।
इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश प्रभारी सुघर सिंह ने पत्रकारों को बताया कि इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन भारत ने निर्णय लिया है कि संगठन के माध्यम से प्रदेश के सभी पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को सम्मान किया जाएगा क्योंकि कोरोना काल में इन अधिकारियों ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है जिसकी बजह से सैकड़ो लोगो का जीवन बचाया जा सका। इसके लिए सभी का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुघर सिंह, आगरा मंडल अध्यक्ष राजीव यादव, आगरा मंडल सचिव विनीत कुमार, तारा सिंह फिरोजाबाद, नगर अध्यक्ष अजय कुमार, अमन गुप्ता, दीपक शर्मा आदि पत्रकार पदाधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
लखनऊ १८ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें
पूर्णिया बिहार 18 फरवरी26* पूर्णिया के तालाब को मिल रहा नया रूप, डीएम ने किया निरीक्षण
● दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को अंतरिम जमानत देते हुए अंतरिम राहत प्रदान की है