इटावा17दिसम्बर*आदर्श स्कूल इकदिल का वार्षिकोत्सव 19 दिस. को*
इकदिल, आदर्श प्राथमिक विद्यालय एवं इंडियन एकेडमी स्टडी पॉइन्ट मोहल्ला कायस्थान इकदिल का वार्षिकोत्सव 19 दिसम्बर दिन रविवार को प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जाएगा । उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सुशील सम्राट ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबन्धक राम अवतार तिवारी करेंगे । मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष इंजी.हरिकिशोर तिवारी मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ करेंगे । विशिष्ठ अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख महेवा श्री अशोक चौबे समापन अवसर पर बच्चों को पुरुस्कार वितरित करेंगे । बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाएंगे जिसमें प्रमुख रुप से सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, कब्बाली, दुर्गा तांडव, शिव ताण्डव, होली गीत, सामूहिक नृत्य, अनपढ़ बीबी नाटक, मराठी डान्स, लोकगीत, बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेगें । प्रधानाचार्य डॉ. सम्राट ने अभिभावक बन्धुओं व नगर क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है ।

More Stories
कानपुर नगर18फ़रवरी26*चांद दिखते ही गूंजा ‘रमजान मुबारक’, शहर भर में शुरू हुआ इबादत का पवित्र महीना*
लखनऊ18फ़रवरी26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
कौशाम्बी18फ़रवरी26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें