इटावा15मार्च*राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ के आनन्द श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष व आलोक पाराशर महासचिव चुने गये*
इटावा, राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ की उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी का चुनाव मुरादाबाद में सम्पन्न हुआ । जिसमें प्रशासनिक राष्ट्रीय महासचिव मनोज कुमार मिश्रा व चुनाव अधिकारी इटावा जिलाध्यक्ष करुणाकर त्रिपाठी एवं बाँदा जनपद अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में सम्पन्न कराया गया । जिसमें सर्वसम्मति से आनन्द श्रीवास्तव बनारस को प्रदेश अध्यक्ष व आलोक पाराशर अलीगढ़ को महासचिव निर्विरोध चुना गया । चुनाव में इटावा से जिलाध्यक्ष करुणाकर त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार, रामनरेश पोरवाल, मनोज त्रिपाठी, महावीर जैन सहित प्रदेश भर के 40 से अधिक जिलों के महिला व पुरुष अभिकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया । आनन्द श्रीवास्तव को प्रदेश अध्यक्ष व आलोक पाराशर को महासचिव निर्विरोध चुने जाने पर महामन्त्री एवं मीडिया प्रभारी डॉ.सुशील सम्राट ने बधाई दी है और आशा व्यक्त की है कि अध्यक्ष व महासचिव संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए बचत अभिकर्ताओं के हित में काम करेंगे ।

More Stories
बिजनौर 14 फ़रवरी 26*वेलेंटाइन डे बड़ा खुलासा: बिजनौर के रेस्टोरेंट के ‘VIP रूम’ में कपल्स के गुप्त वीडियो बनाए जा रहे थे!** 🚨
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*जबतक मनरेगा को मूल स्वरूप में बहाल नहीं करेंगे तबतक मनरेगा योजना की लड़ाई जारी रहेगी – प्रदीप मिश्रा अंशुमन*