इटावा15फरवरी2023*नेहरु युवा केंद्र इटावा द्वारा रीतौर में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न*
इकदिल, इटावा- नेहरु युवा केंद्र इटावा द्वारा भरथना विकास खण्ड के ग्राम रीतौर में स्थानीय आवश्यकताओं पर आधारित विषय पर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. शिवेंद्र यादव प्रभारी चिकित्साधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इकदिल उपस्थित रहे l मुख्य अतिथि श्री यादव ने कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन का मुख्य आधार है स्थानीय आवश्यकताओं पर पर्यावरण कार्यक्रम से युवा जुड़ें और और भी युवाओं को जागरूक करें l नेहरु युवा केंद्र इटावा के जिला युवा अधिकारी श्री अनवर वारसी ने लोगों से कहा कि हम सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है l उन्होंने युवाओं को पर्यावरण बचाने के लिए संकल्प दिलाया l कार्यक्रम में मुख्य वक्ता समाजसेवी डॉ. सुशील सम्राट ने भी पर्यवारण के बारे मेंvजानकारी दी l राज्य प्रशिक्षक जयशिव मिश्रा ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण का महत्व बताया l ग्राम प्रधान शशिबाला ने पर्यावरण के प्रति सचेत रहने को कहा l कार्यक्रम में विभिन्न युवा मंडलों के लगभग 200 युवक व युवतियाँ उपस्थित रहीं l कार्यक्रम का संचालन जयशिव मिश्रा ने किया l इस अवसर पर लेखाकार श्रवण कुमार बाथम, प्रशिक्षक संजीव कुमार, सहरोज, संतोष कुमार, निधि दुबे, रिशू दुबे, आलोक तिवारी आदि उपस्थित रहे l

More Stories
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*बोर्ड परीक्षा केदो का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम एसपी*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*कौशाम्बी पहुंचे अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब मजदूरों के जीविका से कर रही है खिलवाड़*