[11/12, 9:15 PM] Amit Gupta Bharthna: भरथना इटावा 11 दिसंबर*
निःशुल्क नेत्र जांच शिविर 12दिसबर दिन रविवार को होगा।
शिविर आयोजक व सपा जिला सचिव दलवीर सिंह यादव ‘फौजी’ ने बताया कि नगर के मोहल्ला गिरधारीपुरा में स्थित राधाकृष्ण मंदिर के नजदीक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन 12 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा, शिविर में कानपुर के डॉ जवाहर लाल रोहतगी स्मारक नेत्र चिकित्सालय की विशेषज्ञ टीम द्वारा नेत्र रोगियों की जांच की जाएगी,चिन्हित रोगियों में आयुष्मान भारत कार्ड धारकों को कानपुर ले जाकर निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।
भरथना से -अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़
[11/12, 9:17 PM] Amit Gupta Bharthna: भरथना इटावा 11 दिसंबर*
पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य प्रमुख मांगो को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ पदाधिकारियो ने खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन पत्र दिया।
भरथना स्थित बीआरसी कार्यालय पर शनिवार को खंड विकास अधिकारी अवनीश यादव को संगठन के जिला उपाध्यक्ष अरविंद दोहरे,जिला संगठन मंत्री देवेश यादव व ब्लॉक अध्यक्ष यादवेंद्र सिंह,ब्लॉक मंत्री अनूप यादव आदि द्वारा ज्ञापन पुरानी पेंशन बहाली,शिक्षक को कैशलेस चिकित्सा सुविधा,शिक्षा मित्रों व अनुदेशकों को शिक्षक पद पर समायोजित करने आदि अन्य प्रमुख समास्याओं व मांगो को लेकर ज्ञापन पत्र सौपा गया। इस दौरान रंजना द्विवेदी,पूनम यादव,राहुल यादव,मेघा,रेनू यादव,दुर्गा,संजना गुप्ता आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं की मौजूदगी रही।
फ़ोटो
भरथना से -अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़
[11/12, 9:20 PM] Amit Gupta Bharthna: भरथना इटावा 11 दिसंबर*
बाइक सवार भाई-बहिन से अज्ञात काली पल्सर सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा जेवरात व नगदी लूट करने के मामले में पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रमायन गांव के प्रह्लाद पुत्र परशुराम ने अज्ञात तीन पल्सर सवार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है बीती 10 दिसम्बर को शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे वह दिबियापुर से बाइक पर बहिन प्रीती को पीछे बैठाकर वापस आ रहा था,रास्ते मे मल्होसी नहर पुल के नजदीक पीछे से काली पल्सर पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने तमंचा दिखाकर रोक लिया और बहिन प्रीती से सोने के झाले,मंगलसूत्र,अंगूठी सहित पर्स जिसमे दो सौ रुपये व आधार कार्ड था,लूटकर फरार हो गए।पुलिस ने तीन अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर बदमाशो की खोजबीन शुरू कर दी है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक केएल पटेल ने बताया कि संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है,घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
भरथना
बकरी चराने को लेकर लाठी के प्रहार से महिला को घायल किया,पीड़ित महिला ने एक महिला सहित दो लोगो के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर गांव की अभिलाषा पत्नी कृष्ण पाल में गांव के ही गुलाब सिंह व उनकी पत्नी प्रेमवती के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है कि शनिवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे बकरी चराने को लेकर गाली गलौज कर लाठी से सिर पर प्रहार कर दिया जिससे उंसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटे आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी भेजकर जांच शुरू कर दी।
भरथना
समाधान दिवस में सात शिकायते आई जिसमे दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
कोतवाली परिसर में शनिवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी साधूराम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस के दौरान क्षेत्र के गांव चंदनपुर के रवींद्र सिंह ने लेखपाल द्वारा चक मार्ग पर मनरेगा से माप कराकर मिट्टी डलवाने,नगला काली (पाली खुर्द) की शकुंतला देवी ने विपक्षी द्वारा मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराने,भैसाई गांव के गोविंद सिंह ने प्लाट खाली कराने,कुँअरा गांव के राजेन्द्र सिंह ने खेतों के चक मार्ग खुलवाने,साम्हो के बृजेन्द्र बाबू से गांव में शिव मंदिर के चारो ओर परिक्रमा मार्ग से अतिक्रमण हटवाने को लेकर विपक्षियों द्वारा धमकी देने, पाली कला गांव की उमा देवी ने खेत की पैमाइस कराने व नगला ताल गांव के सत्यप्रकाश ने आम रास्ता खुलवाए जाने का प्रार्थना पत्र दिया।इस दौरान में दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया शेष शिकायतों के संबंध में टीमें गठित कर समाधान करने के दिशा निर्देश दिए गए।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक केएल पटेल,एसएसआई दीपक कुमार व राजस्व विभाग के कर्मी मौजूद रहे।
भरथना
बाजार गई 19 वर्षीय पुत्री के घर वापस नही आने पर पिता ने गुमसुदगी दर्ज कराई है।
नगर के मोहला संजय गांधी मार्ग के किशन पुत्र मजनू लाल ने गुमसुदगी दर्ज कराई है कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री सुधा बीती 19 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे घर से बाजार करने गई थी जिसके घर वापस नही आने हर संभावित स्थानों पर पडताल करने पर सुराग नही मिल सका।पुलिस में गुमसुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भरथना
मंदिर में पूजा के दौरान पुजारी से मारपीट कर जनेऊ तोड़ा।पीड़ित पुजारी ने दो महिलाओं सहित तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाई की गुहार लगाई है।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिबौली गांव के पीड़ित अवधेश शर्मा पुत्र ब्रजपाल शर्मा ने गांव के ही नामजद दो महिलाओं सहित तीन लोगों पर आरोप लगाया है कि शनिवार को जब वह गांव में स्थित रामजानकी मंदिर में स्थापित देवी देवताओं की पूजा कर रहा था उसी दौरान नामजद आकर गाली गलौज कर गला पकड़कर मारपीट कर दी,इस दौरान आरोपियों ने गले मे पड़ा जनेऊ भी तोड़ दिया और रखा सामान बिखेर कर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित के अनुसार वह रामजानकी मंदिर में पुजारी का काम करता है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़

More Stories
नई दिल्ली १० फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें..
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26*बाल विवाह मुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम: पूर्णिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बाराबंकी १० फरवरी २६ * सीएम योगी का बाराबंकी दौरा आज,रामार्चा महायज्ञ के बाद विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित