इटावा10नवम्बर*सूबे में 2022 में बनेगी भाजपा सरकार : भानु प्रताप वर्मा केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार
(सुघर सिंह ब्यूरो चीफ इटावा)
इटावा। जालौन गरौठा भोगनीपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद/केंद्रीय लघु एवं सूक्ष्म राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में 2022 में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।
सैफई क्षेत्र के नगला रेउँजा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री अजय यादव के आवास पर पत्रकारो से बातचीत करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में हर जाति वर्ग को सम्मान मिलता है माननीय प्रधानमंत्री ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाकर जो सम्मान दिया है उसे प्रदेश व देश की जनता देख रही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री व सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हर व्यक्ति की फिक्र है सरकार हर आम आदमी के साथ है चाहे कोरोना महामारी का दौर हो या डेंगू का सरकार बेहतर इलाज व इंतजाम कर लिए प्रतिबद्ध है। किसानों की असली हितचिंतक भाजपा सरकार है। प्रधानमंत्री द्वारा किसानो को किसान सम्मान निधि राशि दिए का फैसला ऐतिहासिक है। डीजल पेट्रोल के दामों में कमी करके सरकार ने प्रदेश की जनता का दिल जीत लिया है।
इस अवसर पर अजय यादव पूर्व संगठन मंत्री एबीवीपी, पूर्व विधान सभा प्रत्याशी जसवंतनगर मनीष यादव पतरे, राहुल यादव मंडल अध्यक्ष, जिला पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सैफई मुनेश बघेल, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा शत्रुघ्न राठौर, मंडल प्रभारी सैफई अवनीश यादव, मंडल महामंत्री पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सैफई संजय यादव, गौरव यादव, अंकित यादव आदि कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से राज्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।

More Stories
*ब्रेकिंग : लखनऊ : लखनऊ23जुलाई26*’Apple Support’ के नाम पर विदेशी नागरिकों से साइबर ठगी, हाईटेक कॉल सेंटर पर पुलिस का बड़ा छापा*
लखनऊ23जुलाई26*नया विधानभवन 5200 करोड़ से कमल के आकार में बनेगा…
बलसाड़ गुजरात23जुलाई26*गुजरात के वलसाड जिले में लगातार बारिश ने भयंकर तबाही मचाई है..हर जगह बस पानी ही पानी है।