इटावा09नवम्बर*इकदिल कस्बे में अंधेरे में डूबी कॉलोनी सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने जिलाधिकारी को दिया शिकायत पत्र*
*इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत काशीराम कॉलोनी में रहने वाले सैकड़ों की संख्या में लोगों की लाइट काट दी गई है जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा होकर जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देने पहुंचे.*
*स्वाति सिंह नारी महिला संगठन की जिला अध्यक्ष ने बताया है कि काशीराम कॉलोनी में रहने वाले लोग काफी बेहद करीब है बिजली विभाग की दबंगई के कारण उनकी लाइट काट दी गई है जिसमें बिजली विभाग के कई कर्मचारी हैं जो कि घूसखोरी करते हैं*
*आसाराम गोयल पूर्व चेयरमैन. आसाराम गोयल नें मीडिया से बात करते हुए बताया कि काशीराम कॉलोनी की लाइट को भेदभाव के कारण नहीं जोड़ा जा रहा है जिसकी वजह से वहां पर रहने वाले लोग काफी परेशान हैं आसाराम गोयल नें इटावा के अधिकारियों से काशीराम कॉलोनी की लाइट जोड़ने की मांग की है*
*काशीराम कॉलोनी में रहने वाली जमीला ने बताया है कि काशीराम कॉलोनी में लाइट ना होने की वजह से पूरी ही कॉलोनी कब्रिस्तान की तरह दिखाई देती है घर पर चोरों की दहशत हमेशा बनी रहती है. जमीला का कहना है कि बिजली कर्मचारी सोनू वर्मा के द्वारा बिजली को जोड़ने के लिए ₹500 मांगे जा रहे हैं जिसकी शिकायत को लेकर जिलाधिकारी को आज काशीराम कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने शिकायत पत्र दिया है और बिजली विभाग के कर्मचारियों के ऊपर कठोर कार्रवाई की मांग की है*
*समाजसेवी आलोक राजपूत ने भी मीडिया से बात करते हुए बताया कि भेदभाव के कारण काशीराम कॉलोनी की लाइट को काटा गया है. जिसमें बिजली के कर्मचारी लाइट को दोबारा से जोड़ने के लिए घूसखोरी कर रहे हैं*
*काशीराम कॉलोनी में रहने वाली मीरा का आरोप है कि बिजली विभाग में तैनात कर्मचारी सोनू वर्मा के द्वारा उनसे ₹1000 की घूसखोरी की डिमांड की जा रही है महिला मीरा देवी ने बताया है कि वह बेहद गरीब है और विकलांग है जिसकी वजह से उसके पास ₹1000 नहीं हो पा रहे हैं ना ही उसकी लाइट जोड़ पा रही है*

More Stories
मथुरा 14 मार्च 26*थाना छाता पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 35 पव्वा अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया ।*
अयोध्या १४ मार्च २६ * महिला का गंभीर आरोप, लेखपाल से मिली भगत कर दबंगों ने अवैध तरीके से कब्जाई ज़मीन, कटवा डाले पेड़
कौशाम्बी १४ मार्च २६ * तीन घरों में ताला तोड़कर चार लाख कीमत का सामान उठा ले गए चोर