इटावा06जून*पीएचडी की मानद उपाधि पाने वाले डॉ जेपी यादव का पूर्व सांसद ने अंग वस्त्र भेंट कर किया सम्मान*
सैफई: विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय लाड़मपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ जय प्रताप सिंह यादव को पीएचडी की मानद उपाधि मिलने पर पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ने अपने आवास अंग वस्त्र पहनाकर किया सम्मानित।
पूर्व सांसद ने कहा जय प्रताप सिंह वास्तव में इस उपाधि के लिए पात्र थे। इन्हें उनकी मेहनत का फल मिला है। वे एक अच्छे शिक्षक के रूप में काम कर रहे हैं।
बताते चलें कि यह उपाधि थीयोसेफेनी यूनिवर्सिटी द्वारा सामाजिक शैक्षिक आर्थिक आध्यात्मिक वैज्ञानिक व अन्य क्षेत्रों में विशेष कार्य करने वालों को दी जाती है। यही मानद उपाधि पूर्व राष्ट्रपति डॉ कलाम साहब एंव पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को मिली थी। डॉ जय प्रताप सिंह सैफई विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय लाडमपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले एनपी आरसी और एबीआरसी रहते हुए पूरी ईमानदारी और तन्मयता से कार्य किया है। इस मौके पर नेम सिंह, प्रवीण कुमार,संतोष शाक्य,ध्रुव यादव, राजेश कुमार,रामबाबू यादव,आदि ने बधाई दी है।

More Stories
वाराणसी 3 अप्रैल 26*भजनों से माता कालरात्रि का बखान
रोहतास3अप्रैल26*डेहरी प्रखंड स्थापना दिवस,सह आरबीआई स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर “संविधान चर्चा का शुभारंभ*
अयोध्या 3 अप्रैल 26*हॉस्पिटल की लापरवाही से हुई जच्चा बच्चा की मौत !