इटावा06अगस्त*भाजपा सरकार में हो रही है लोकतंत्र की हत्या : तेजप्रताप यादव
किसान, बेरोजगार, व्यापारी सभी त्रस्त : संतोष शाक्य
सैफई (इटावा) समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्रा की पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सैफई में साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने किया उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर बरसते हुए कहा कि इस सरकार में लोकतंत्र की खुलेआम हत्या हो रही है अब भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ चुका है।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव करीब आने के साथ ही सियासी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। एक बार फिर समाजवादी पार्टी साइकिल यात्रा के जरिए यूपी के सिंहासन पर काबिज होने की तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी जनेश्रर मिश्र की जयंती पर आज यानि गुरुवार को पूरे प्रदेश में साइकिल यात्रा निकाली जा रही है।
तेजप्रताप यादव ने कहा कि साइकिल यात्रा इसी तरह से गांव से लेकर शहर तक भाजपा को हटाने के लिए साइकिल यात्रा चलेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने 5 साल के कार्यकाल में समय और संसाधनों का दुरुपयोग करके लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के कामों को अपना बताकर भाजपा ने जनता को बरगलाने का प्रयास किया है। समाजवादी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष संतोष शाक्य ने कहा कि भाजपा सरकार से किसान गरीब व्यापारी छात्र सब त्रस्त है और प्रदेश की जनता 2022 में बदलाव चाह रही है 2022 में समाजवादी पार्टी की स्पष्ट बहुमत में सरकार बनेगी।
सैफई स्थित आवास पर सपा के पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ने बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं के बीच साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर खुद कार्यकर्ताओं के बीच साइकिल चलाकर जोश भरा। साइकिल यात्रा का समापन प्रिंस मैरिज होम सैफई बाईपास पर हुआ जहां भारत सिंह यादव ने सभी सपा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया और जलपान कराया।
इस मौके पर संतोष शाक्य ब्लॉक अध्यक्ष, रामफल बाल्मीकि, बीकेश यादव, मनोज यादव बीडीसी, अंकित यादव, राजवीर ठेकेदार नगला तेज, गजेंद्र आचार्य, आदेश यादव, राहुल गौर, दशरथ सिंह यादव ठेकेदार, भारत सिंह यादव ठेकेदार खदरी, रामबाबू यादव, राकेश यादव प्रधान, गनेश फौजी मोहनपुरा, सोनू यादव प्रधान झिंगूपुर, पप्पू यादव जिला सचिव, अंकित उर्फ बीटू, अमलेश यादव सहसारपुर, अरविंद यादव नगला अमर, दिनेश यादव बघुइया, मुकेश गुप्ता, राहुल ठाकुर, भूपेंद्र यादव, पुनीत पाल हैवरा, अरुनेंद्र यादव नीलू प्रधान आदि मौजूद रहे।

More Stories
Draft Memorandum to the Chief Minister/ the Leader of Opposition*27Febuary 2026
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र व बीज किट किया प्रदान*