February 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

इटावा 22 नवंबर*जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चले

इटावा 22 नवंबर*जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चले

इटावा 22 नवंबर*जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चले

जिसमे एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए,पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगला सकटू के मुनुआ सिंह पुत्र शिवराम सिंह ने तिलिया कटारा गांव के संतोष कुमार,अशोक कुमार,शनि,सानू खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है कि जमीन के विवाद को लेकर नामजदों ने एक राय होकर रविवार की सुबह मुझे व पत्नी माया देवी को लाठी डंडों से मारपीट कर दी।

इसी मामले के दूसरे पक्ष तिलिया कटारा गांव के सोपित पुत्र कमलेश सिंह ने नगला सकटू के मुन्नू सिंह,माया देवी,पिंटू सिंह,सुखदेव सिंह उर्फ छोटे के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है कि रविवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे जब भाई सचिन कुमार व चाचा अशोक कुमार ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था उसी दौरान आरोपियों ने लाठी डंडों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने घटना में घायल लोगो को उपचार के लिए अस्पताल भेजकर दोनों पक्षो की तहरीर पर एनसीआर दर्ज की है।

भरथना

पुलिस ने 18 देशी शराब क्वाटर सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

उपनिरीक्षक राजेश कुमार के अनुसार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिन्हुआ मोड़ पर रविवार को दोपहर करीब पौने 12 बजे खिरिया गांव के गोपाल बिहारी को गिरफ्तार किया गया उंसके पास से 18 देशी शराब के क्वाटर बरामद होने पर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाई की गई।

भरथना

घर से जेवरात,अनाज आदि सामान ले जाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने पत्नी सहित अन्य नामजदों के खिलाफ पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाई की गुहार लगाई।

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तालपार गांव के उमेश कुमार पुत्र तिलक सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है कि शनिवार को जब वह घर पर नही था उसी दौरान नामजद आरोपियों ने घर मे घुसकर सोने की जंजीर,अंगूठी,चूड़ी आदि जेवरात सहित 22 कुन्तल गेंहू,बर्तन,कपड़े आदि सामान ले गए,पीड़ित का आरोप है कि घटना में उसकी पत्नी भी शामिल रही,बीती 19 नवम्बर को पत्नी की शिकायत पर पुलिस पकड़ कर ले गई थी,उसी दौरान पत्नी व अन्य नामजदों ने घटना का अंजाम दे दिया।पीड़ित के अनुसार पिछले 2-3 दिनों से उसकी पत्नी के साथ अनवन चल रही है।पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

भरथना से -अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़