[10/2, 9:25 PM] Amit Gupta Upaajtak: भरथना इटावा 2 अक्टूबर*
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का सम्मान समारोह जय पैलेस गेस्ट हाउस में तीन अक्टूबर दिन रविवार को दोपहर साढे 12 बजे आहूत होगा।
भरथना इकाई नगर अध्यक्ष प्रदीप पोरवाल व कोषाध्यक्ष रवि पोरवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि नगर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला गली गोदाम में बीते कुछ दिन पहले भीषण अग्निकांड के दौरान बचाव कार्य मे लगे प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मियों सहित नागरिकों व मीडियाबंधुओ का सम्मान किया जाएगा।
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़
[10/2, 9:42 PM] Amit Gupta Upaajtak: भरथना इटावा 2 अक्टूबर*
कार की टक्कर से नाती घायल होने पर दादा ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
कोतवाली में दर्ज मामले में कस्बा के मोहल्ला गिहार नगर के रामकिशन ने कार चालक के खिलाफ आरोप लगाया है कि बीती 29 सितंबर को मेरा नाती रचित जब स्कूल जाने को सड़क पार कर रहा था उसी दौरान कार की टक्कर लगने से वह घायल हो गया।पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भरथना
पुलिस में एक व्यक्ति को शांति भंग में पाबंद किया।
उपनिरीक्षक ओमप्रकाश के अनुसार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मेढ़ीदुधी के पंकज के खिलाफ रुपये के लेन देन को लेकर दूसरे पक्ष के साथ वाद विवाद करने पर उंसके खिलाफ शांति भंग की कार्यवाई की गई।
भरथना
बाइक वापस मांगने पर आरोपी ने पीटा,पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाई की गुहार लगाई।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगला मोहन के ब्रजेश कुमार पुत्र राम भरोसे ने बताया कि दो माह पहले पड़ोसी गांव का नामजद आरोपी आकर मेरी बाइक मांगकर ले गया था,कई दिनों तक वापस करने नही आया और ना ही मिला, बाइक की पडताल करने के दौरान बसरेहर के गंगापुरा गांव के पास स्थित एक होटल पर बाइक होने का पता चलने पर आज शनिवार को वहां जाने पर वहां मौजूद लोग मारपीट कर बाइक लेकर भाग गए।पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़

More Stories
लखनऊ15 फ़रवरी 26*सपा का बढ़ता कुनबा, दर्जनों नेताओं की सपा में एंट्री…
टी-20 वर्ल्डकप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीतः 61 रन से हराया; ईशान के 77 रन बनाए, इंडिया सुपर-8 में जगह बनाई*
कौशाम्बी 15 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें