इंदौर10जून24* रेलवे स्टेशन पर एक महिला की टुकड़ों में मिली लाश, एक हिस्सा ट्राॅली बैग शरीर का दूसरा हिस्सा बोरे में मिला*
इंदौर में ट्रेन में लाश का पता उस वक्त चला। जब सफाईकर्मी यार्ड में खड़ी ट्रेन में सफाई करने पहुंचा था। डेमू ट्रेन के दूसरे कोच में सीट के नीचे बैग और बोरा रखा था। सफाईकर्मी ने बोरे में झांक कर देखा तो उसमें शव के टुकड़े नजर आए। उसने तत्काल रेलवे पुलिस को सूचना दी। कोच में पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने देखा कि थैले में कटे हुए हाथ और कमर के नीचे का हिस्सा रखा था। जबकि बैग में पेट के ऊपर का हिस्सा रखा गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा है। शव के टुकड़े धार- धार हथियार से किए गए है।
फोरेसिंक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। अफसरों का कहना है कि लाश एक दिन पुरानी होगी। जिस ट्रेन में लाश मिली। वह महू से इंदौर आई थी। यह डेमू ट्रेन रोज सुबह नागदा जाती है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 11 अक्टूबर26 *पूर्णिया में अवैध उर्वरक तस्करों पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: दालकोला चेकपोस्ट पर 3 वाहन जब्त*
नई दिल्ली 11 अक्टूबर 26*CJP ने दिल्ली में अपने प्रदर्शन को अनिश्चितकालीन घोषित कर दिया है
लखनऊ 11 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30बजे की बड़ी खबरें……………….