आगरा24अप्रैल*डॉक्टर के हाथ में कंडोम देख घबरा गई महिला, अस्पताल में काटा हंगामा बुलाई पुलिस
आगरा धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर पर किसी गलतफहमी के कारण आए दिन आरोप लगते दिखाएं पढ़ रहे हैं आए ना आए दिन कहीं ना कहीं डॉक्टर पर आरोप लगाकर मरीज हॉस्पिटल में हंगामा तोड़फोड़ करने से भी बाज नहीं आते ऐसा ही एक मामला आगरा के महिला अस्पताल का आया है जहां इलाज के लिए आई गर्भवती महिला ने अल्ट्रासाउंड के बहाने डॉक्टर पर छेड़खानी का आरोप लगाकर हंगामा काटा महिला की शिकायत परिजनों पर परिजनों ने हंगामा कर दिया सूचना सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी
आगरा के लेडी लॉयल अस्पताल में आई फतेहपुर सीकरी की महिला ने अल्ट्रासाउंड के दौरान डॉक्टर पर छेड़खानी का आरोप लगाया। पीड़िता ने बताया कि डॉक्टर ने केबिन बंद कर कंडोम निकाला, जिसे देख वह घबरा गई और उसने अल्ट्रासाउंड कराने से मना कर दिया। इसके बाद मामले की जानकारी परिजनों को दी, तो हंगामा शुरू हो गया। मौके पर पुलिस बुला ली गई। जिसके बाद डॉक्टर से बात की गई, तो उसने कहा कि महिला मरीज गलतफहमी का शिकार हो गई हैं।
फतेहपुर सीकरी की रहने वाली 25 साल की मरीज का आरोप है कि वह अपने परिजनों के साथ शनिवार दोपहर दवा लेने के लिए महिला अस्पताल में आई थीं।
यहां ओपीडी में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा गया। जब महिला अल्ट्रासाउंड कराने के लिए डॉक्टर के पास गई तो उन्होंने कहा कि तुम्हारा बच्चेदानी के मुख से अल्ट्रासाउंड हो पाएगा। तुम शौचालय में टॉयलेट कर आओ। इतना कहने के बाद वह लौटकर आई तो डॉक्टर ने केबिन बंद कर लिया और कंडोम निकाल लिया। इस पर वह घबरा गई और उसने अल्ट्रासाउंड कराने से मना कर दिया।
इसकी जानकारी उसने अपने पति और भाई को दी, तो उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को बुला लिया। आरोपी डॉक्टर का कहना है कि मरीज पेशाब नहीं रोक पा रहीं थी, इस कारण नीचे से अल्ट्रासाउंड करना था।अल्ट्रासाउंड करने वाले हैंडल पर कंडोम लगाया जाता है, लेकिन उनको गलतफहमी हो गई।
मुख अधीक्षक डॉक्टर पंकज कुमार का कहना है कि डॉक्टर ने बच्चेदानी के मुख की और से अल्ट्रासाउंड करने के लिए कहा था, लेकिन मरीज गलतफहमी का शिकार हो गईं, और हंगामा करने लगी फिर भी इस मामले की जांच के लिए कमेटी बना दी है कमेटी रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी

More Stories
कानपुर नगर13 मई26*शिलापट्ट लगाने को लेकर भाजपा और सपा कार्यकर्ता आमने सामने
कानपुर नगर 13मई26*तत्काल लाईन हाज़िर की कार्यवाही से अपराध और शहर के अपराधियों में मौज*
कौशाम्बी13मई26*तरसौरा गांव में लगी भीषण आग, 11 घर जलकर राख*