आगरा24अक्टूबर*पूर्व विधायक सूरजपाल का हुआ निधन, हार्ट अटैक के बाद दिल्ली अस्पताल में हुए थे भर्ती
आगरा। अभी हाल ही में बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक ठा. सूरज पाल का आज शुक्रवार शाम को निधन हो गया है। प्राथमिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक उनका निधन ह्दयाघात की वजह से होना बताया जा रहा है। परिजन उन्हें दिल्ली के अस्पताल में ले गए थे। वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली।
फतेहपुरसीकरी सीट से बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर विधायक रहे ठा. सूरजपाल ने इसी महीने भारतीय जनता पार्टी की लखनऊ में सदस्यता हासिल की थी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई थी।

More Stories
गोरखपुर6अप्रैल 26*CM योगी ने जनता दर्शन में सुनी समस्याएं, बिटिया की फीस भरने के दिए निर्देश
श्रीगंगानगर6 अप्रैल 26*भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर 60 करोड़ की हेरोइन पकड़ी_:*
दिल्ली6 अप्रैल 26*क्राइम ब्रांच ने सरकारी मुफ्त दवाओं के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया।