आगरा23अगस्त*हर तारीख पर शातिर चुरा ले जाता था बाइक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
आगरा। दीवानी में हर तारीख पर शातिर चुरा ले जाता था बाइक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
न्यू आगरा थाना क्षेत्र के दीवानी परिसर से लगातार दुपहिया वाहन चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी। जहां पुलिस अधीक्षक नगर ने थाना न्यू आगरा पुलिस टीम को कार्यवाही के लिए आदेश जारी किया था।
एसपी सिटी आगरा के निर्देश पर लगी पुलिस टीम ने सोमवार को शमशाबाद निवासी ईश्वरी प्रसाद को हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि ईश्वरी प्रसाद ने 17 अगस्त को एक बाइक चोरी की और उसकी नंबर प्लेट हटाकर उसी बाइक से ईश्वरी प्रसाद आगरा शहर में भ्रमण कर रहा था।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि करीब सात साल पहले ईश्वरी प्रसाद थाना इरादतनगर से वाहन चोरी की घटना में जेल जा चुका है। ईश्वरी प्रसाद बेहद शातिर किस्म का व्यक्ति है। वह दीवानी में जब भी तारीख पर आता था।
हर तारीख पर एक मोटरसाइकिल चोरी करके ले जाता था। फिलहाल पुलिस ने ईश्वरी प्रसाद से अभी एक ही बाइक बरामद की है।
थाना न्यू आगरा पुलिस टीम ने ईश्वरी प्रसाद को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में पुलिस न्यायालय से पीसीआर लेगी और अन्य बाइकों को भी बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,