February 16, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

आगरा21 अक्तूबर *जैन मन्दिर में धूम धाम के साथ मनाया गया आचार्य विद्यासागर महाराज का अवतरण दिवस

आगरा21 अक्तूबर *जैन मन्दिर में धूम धाम के साथ मनाया गया आचार्य विद्यासागर महाराज का अवतरण दिवस

आगरा21 अक्तूबर *जैन मन्दिर में धूम धाम के साथ मनाया गया आचार्य विद्यासागर महाराज का अवतरण दिवस

आगरा। विश्व व जैन समाज के सबसे बड़े सन्त आचार्य विद्यासागर महाराज के अवतरण दिवस पर शहर भर में जैन अनुयायियों ने कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिसमें प्रमुख रुप से आगरा में चल रहे आचार्य श्री के शिष्यों मुनि प्रणम्य सागर व मुनि चन्द्र सागर के पावन सानिध्य में धूलिया गंज जैन मन्दिर में भी बड़ी धूम धाम के साथ आचार्य श्री का अवतरण दिवस मनाया गया।
धूलिया जैन समाज द्वारा एक सुन्दर सुसज्जित रथ पर आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी का छायाचित्र रखा गया, जैन समाज के अनुयायी बैंड बाजे के साथ नगर भ्रमण पर निकले और सभी को जियो और जिने दो का सन्देश देते हुए नज़र आये। इस शोभा यात्रा में छोटे-छोटे बच्चे घोड़ों पर राजकुमार बन कर शोभायात्रा का नेतृत्व कर रहे थे तो वहीं महिलायें केसरिया साड़ियों में इन्द्राणी के रुप में शोभायात्रा में चार चान्द लगा रही थी। पूरे विश्व में शांति रहे इसके लिए पुरुष वर्ग सफ़ेद वस्त्रों में आचार्य श्री के अवतरण दिवस पर निकली शोभायात्रा को शोभायमान कर रहे थे।
यह शोभायात्रा धूलिया गंज जैन मन्दिर से जैसे ही निकली तो जिस रास्ते से शोभायात्रा गुजरी तो जगह जगह श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री के छायाचित्र की आरती की। मधुर मधुर भजनों के साथ शोभायात्रा धूलिया गंज से मैना गेट, पथवारी, महालक्ष्मी चौराह, गुदड़ी होते हुये कलारी से पुनः धूलिया गंज जैन मन्दिर पर आकार समाप्त हुई। शोभायात्रा के पश्चात मन्दिर में जैन समाज के लोगों द्वारा श्री जी का जलाभिषेक व शांतिधारा की गई।

Taza Khabar