आगरा19जून*सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जन जागरूकता अभियान का किया शुभारंभ.
*राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जन जागरूकता अभियान का किया शुभारंभ.
दिनाँक 19/06/2022 राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ ऑनलाइन किया इस अवसर पर उन्होंने सभी देशवासियों को एवं संगठन के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति द्वारा आज से पूरे देश में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है देश में आज सबसे अधिक दुर्घटनाएं रोड एक्सीडेंट के कारण हो रही है इसलिए हम सभी को ट्रैफिक के नियमों का पालन करना चाहिए राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत ग्रीन कार्ड शिविरों का आयोजन, यातायात के नियमों के बारे में विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को जानकारी , हेड लाइट आधी काली , पोस्टर प्रतियोगिता ऐसे कई अभियान इस श्रंखला के अंतर्गत चलाए हैं अंत में कार्यक्रम संयोजक नेहा गुप्ता अध्यक्ष राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति यूनिट सम्राट जनपद आगरा एवं संगठन के देश के समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने बहुत ही सुंदर सामाजिक कार्य का बीड़ा उठाया है और देश की जनता को जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति के माध्यम से सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान चलाया है में सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं मैं आशा करता हूं कि संगठन के साथी इसी तरह से समाज हित के मुद्दे उठाते रहेंगे एवं सामाजिक कार्य करते रहेंगे*

More Stories
मथुरा 10 जून 26* 03 गौ तस्करो को 06 गौवंश ,तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप RJ14GT3425 के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान
रीवा10जून26*तीन गोलियां खाकर भी लश्कर आतंकी को मार गिराया: रीवा के CRPF जवान संजय तिवारी का शौर्य चक्र के बाद भव्य स्वागत*