आगरा16मार्च*तालाब में तैरते बोरे में मिला महिला का शव
. आगरा थाना मलपुरा के गांव ख़ल्लुआ गांव में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब गांव के तालाब में बोरी में बंद एक शव मिला। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बोरे को बाहर निकाला और कानूनी कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम ग्रह भेज दिया। पुलिस ने तो शव के बारे में कुछ नही कहा लेकिन बताया जाता कि शव महिला का है जिसकी हत्या कर बोरे में बंद करके फेंका गया है।
बताया जाता कि लोगों ने तालाब में बोरे को तैरता हुआ देखा। बोरा फटा हुआ था और उसमें शव बाहर निकल रहा था। यह दृश्य देख तालाब किनारे मौजूद लोगों के होश उड़ गए। अनहोनी की आशंका को ध्यान में रख तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी। ग्रामीणों की मदद से बोरे को बाहर निकलवाया। पुलिस ने बोरे से शव को बाहर निकाला। शव बुरी तरह से खराब हो गया था। पुलिस ने कानूनी कार्यवाही की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्रामीणों का कहना था कि शव कई दिन पुराना लग रहा है। शव महिला का है ऐसा लगता है कि उसकी हत्या करके शव ठिकाने लगाने के लिए तालाब में फेंका गया है। महिला की शिनाख्त की जा रही है।
मौके पर पहुँचे एसपी वेस्ट सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि तालाब में शव मिला है। उसे बाहर निकाल कर पीएम के लिए भेजा गया है। सही स्थित पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है और महिला की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है।

More Stories
लखनऊ २७ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें.
नई दिल्ली 27 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें…*
नई दिल्ली 27 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल*