[16/10, 11:14 PM] Awadhesh Yadaw Agra: मोदी सरकार भी चल पड़ी ‘शाइनिंग इण्डिया’ की राह पर
-मदन गोपाल शर्मा
सावन में अंधे हुए व्यक्ति को हर मौसम में हरा ही हरा दिखता है। यह कहावत केन्द्र की मोदी सरकार पर सोलह आना फिट बैठ रही है। सरकार और भाजपा एक बार फिर शाइनिंग इण्डिया की राह पर चल पड़ी है। उसे अपने किसी भी काम में खोट नहीं नजर आ रही। पिछली बार अटल बिहारी वाजपेयी सरकार अनेकों अच्छी योजनाएं चलाकर भी सिर्फ सरसों के तेल और प्याज की महंगाई की भेंट चढ़ गई थी। उस समय भी भाजपा सिर्फ अटल बिहारी वाजपेयी की निर्विवाद छवि से ही चुनावी वैतरणी पार कर लेने के मोहजाल में फंस गई थी। भाजपा वही गलती फिर दोहराने जा रही है। तब तो सिर्फ सरसों का तेल और प्याज महंगा हुआ था, आज परिस्थिति उस समय से बहुत ज्यादा खराब हो गई है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, सरसों का तेल आदि की कीमतें तो अपनी सीमाएं लांघकर आसमान छू रही हैं। महंगाई तो हर वस्तु पर है कितनी वस्तुओं के नाम लिखे जाएं। सरकार मेंं बैठे लोग शायद यह भूल गये हैं कि इस देश में गरीबी की दर बहुत ज्यादा है। हर व्यक्ति को सरकार में बैठे मंत्रियों, सांसदों, विधायकों की भांति वेतन, भत्ता, टेलीफोन, यात्रा जैसी हर सुख सुविधा निःशुल्क उपलब्ध नहीं है। आज भी लोग अपने परिवार को दो वक्त की रोटी देने के लिए भारी मेहनत करते देखे जाते हैं। उनके पास हर दिन मजदूरी करने के अलावा कोई चारा नहीं है। बीमारी आदि की स्थिति में काम न कर पाने पर वे कर्जदार हो जाते हैं और रोटियों के लाले पड़ जाते हैं।
यह कटु सत्य है कि जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है अनेकों जनहितकारी योजनाएं संचालित हुई हैं जिनका लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के हर जाति, धर्म के लोगों को मिल रहा है। लेकिन पिछले आर्थिक सुधारों में नोटबंदी, दो वर्षों से कोरोना के कारण हुई व्यापार बंदी से मजदूर वर्ग ही नहीं मध्यम वर्ग तक आर्थिक रूप से सड़क पर आ गया है। व्यापारी वर्ग को स्टाक सीमा की सरकार से मिली छूट जनता की जानलेवा बन गई है। व्यापारियों के खाद्यान्न, सरसों, दलहन और तिलहन जैसे अनाजांं के असीमित भण्डारण से बाजार में खाद्य तेलों के दामों में भारी बढ़ोत्तरी हुई जिसे केन्द्र के एक मंत्री ने यह कहकर नकारना चाहा, उन्होंने कहा कि ‘पहले सरसों के तेल में 10 प्रतिशत तक अन्य तेलों की मिलावट करने की छूट थी जिसे सरकार ने समाप्त कर दिया है अब व्यापारी मिलावट नहीं कर सकेंगे। इसलिए सरसों के तेल के दामों में वृद्धि हुई है।’ ये बहाने आप कब तक बनायेंगे? मंत्री जी खाद्य तेलों में आज भी मिलावट जारी है। जनता को अपनी लुटती हुई पूंजी दिख रही है। पूंजी की लूट में व्यापारी, अधिकारी, कर्मचारी और पुलिस लगी हुई है। नेता, अधिकारी और पुलिस का गठबंधन मंत्रियों, सांसदों, विधायकों को मौन बने रहने का कारण बन गया है। प्रशासनिक अधिकारी लूटतंत्र बन गया है।
पिछले दो वर्षों से खाद्य तेलों, डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की मूल्य वृद्धि रिकार्ड तोड़ रही है। उत्तर प्रदेश में अब विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है सभी पार्टियां अपने चुनाव प्रचार को निकल पड़ी हैं। ऐसे में केन्द्र सरकार ने व्यापारियों के खाद्यान्न रखने की स्टाक सीमा पुनः लागू कर दी है। अब सरसों के तेल की मूल्य वृद्धि रोकने के प्रयास किये जा रहे हैं, क्या जनता इतनी बेवकूफ है कि वह यह नहीं समझती कि स्टाक सीमा समाप्त करना व्यापारियों को मनमानी करने देना था और फिर स्टाक सीमा लागू करना उस जनता को वोट की खातिर फिर बेवकूफ बनाना है जिसे व्यापारी जी भरकर लूट चुका है? सरकार आज भी सावन में हुए अंधे की गति को जा रही है। उसे आज भी पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और खाद्यान्नों की महंगाई नहीं दिख रही। सरकार द्वारा चलाई गईं अनेकों लाभकारी योजनाएं भी इस महंगाई के कारण चर्चा में नहीं हैं। जहां भी जाओ महंगाई का राग ही सुनने को मिल रहा है। चुनाव प्रचार में विपक्षी राजनीतिक दलों द्वारा जनता को पानी, बिजली फ्री देने की घोषणा ज्यादा चर्चा में सिर्फ इसलिए है कि उत्तर प्रदेश में बिजली की दरें बहुत ज्यादा हैं जिसके कारण बहुत सारे लोग बिजली की चोरी करने को मजबूर हो रहे हैं। हर आदमी पैदायशी बेईमान नहीं होता है। वह बेईमान तब बनता है जब उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होती और महंगी वस्तु के बिना भी उसका काम नहीं चलता। यही स्थिति आज उत्तर प्रदेश के आम आदमी की हो गई है। सरकार जनता की जेब से पैसा निकाल कर अपनी बहुउद्देशीय परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा कर लेना चाहती है ताकि पूर्व की सरकारों की अपेक्षा बहुत ही कम समय में महत्वपूर्ण उपलब्धि कही जा सके, लेकिन ज्यादातर जनता की आर्थिक स्थिति इस लायक नहीं है कि वह सरकार के कदम से कदम मिलाकर चल सके। सरकार ने एक साथ ही दो काम कर दिये हैं एक तो जिन वस्तुओं पर जनता को सब्सिडी मिल रही थी वह समाप्त कर दी साथ ही उन वस्तुओं के दामों में भारी बढ़ोत्तरी भी कर दी। सरकार की इस दोहरी मार को जनता नहीं झेल पा रही। सरकार की जनहितकारी योजनाएं भी सरकार की जनहितकारी छवि नहीं बना पा रही हैं। पिछले दो वर्षों में ही हर वस्तु के दामों में दो-तीन गुना मूल्यवृद्धि सरकार की छवि बिगाड़ रही है। अभी कुछ दिनों पूर्व किये गये सर्वेक्षण ने भाजपा को फिर ज्यादा सीटें दे दी हैं। सरकार ! यही सर्वेक्षण आपको और आपके कार्यकर्ता को सावन में अंधे हुए व्यक्ति जैसा अनुभव करने को पहले से और ज्यादा प्रेरित करेगा और आपकी वही स्थिति होने वाली है जो ‘शाइनिंग इण्डिया’ नारे के चलते हुई थी।
[16/10, 11:15 PM] +91 79021 27305: *खबर से मची खलबली फोन करके बोले महाशय*
*पारस हॉस्पीटल से गुड्डू यादव बोल रहा हूँ कहाँ मिलोगे, हमने भी बोल दिया कि हम तो नारद वंशज है जहाँ याद करोगे वहीं प्रकट हो जाएंगे*
एटा । श्रीराम हॉस्पीटल में नियम विरुद्ध ऑपरेशन करते मौके पर पकड़े गये तथाकथित डाक्टर द्वारा मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पारस हॉस्पीटल में ऑपरेशन करने की खबर जैसे ही वायरल हुई जमीर बेच कर अमीर बनने की होड़ में जुटे दलाल विभीषणों ने उक्त खबर को कथित डाक्टर और पारस अस्पताल के संचालक के कान में फूंक दी । नतीजा बबलू को बकरी का बच्चा समझ इन शब्दों से हड़काने लगे, हेलो पारस हॉस्पीटल से गुड्डू यादव बोल रहा हूँ कहाँ मिलोगे, हमने भी बोल दिया एक गरीब अम्मा बीमार है इमरजेंसी आया हूँ । वैसे नारद वंशी हूँ कहीं भी प्रकट हो जाऊँगा । बाकी तो आप सब जानते हो अम्बा सरिया हूँ
[16/10, 11:17 PM] Awadhesh Yadaw Agra: *जो भाजपाई कहते थे कि लखीमपुर-खीरी में किसानों की हत्या के समय भाजपा के केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा उर्फ ठेनी का बेटा गाड़ी में नहीं था*
*तो में उन अन्धभक्तो को बताना चाहता हूं कि आशीष मिश्रा के साथियों से जब पुलिस ने पुछताछ कि तो उन्होंने बताया की आशीष मिश्रा थार गाड़ी में आगे की सीट पर बैठा था और घटना होने के बाद गाड़ी से उतरकर पास के गन्ने के खेत से भाग गया*
*इस लिए कहते हैं कि यह निकम्मी किसान विरोधी सरकार के नेताओं को 10 महीनों से आंदोलन कर रहे किसानो में आतंकवादी खालिस्तानी देशद्रोही दिखाई देते हैं*
*भाजपा के एक और सासद ने किसानों को आतंकवादी बता दिया अब यह किसानों को सोचना है कि वह आतंकवादी हैं या किसानों के वजूद को जिंदा रखने वाले आंदोलनकारी*
*पंडित ललित कुमार मिश्रा भारतीय किसान यूनियन स्वराज का गंजडुंडवारा ब्लॉक अध्यक्ष व किसान नेता*

More Stories
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26*दो किसानों के घर में अचानक लगी आग ट्रैक्टर सहित तीन भैंस झुलसी*
अयोध्या 16 फ़रवरी 26*विधानसभा घेराव मामले मे कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट का सिलसिला शुरू
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें