April 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

आगरा13नवम्बर*राष्ट्रीय चेतना महिला प्रकोष्ठ जनपद आगरा की अध्यक्षता में डिफेंस स्टेट, आगरा पर बैठक आयोजित की गयी.

आगरा13नवम्बर*राष्ट्रीय चेतना महिला प्रकोष्ठ जनपद आगरा की अध्यक्षता में डिफेंस स्टेट, आगरा पर बैठक आयोजित की गयी.

आगरा13नवम्बर*राष्ट्रीय चेतना महिला प्रकोष्ठ जनपद आगरा की अध्यक्षता में डिफेंस स्टेट, आगरा पर बैठक आयोजित की गयी.

*राष्ट्रीयचेतना सेवा समिति द्वारा मातृ शक्ति के हित में किए जा रहे सामाजिक कार्यों पर चर्चा.दिनाँक 12/11/2022 राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति महिला प्रकोष्ठ जनपद आगरा की एक बैठक मोनिका गुप्ता . जिला संरक्षक .राष्ट्रीय चेतना महिला प्रकोष्ठ जनपद आगरा की अध्यक्षता में डिफेंस स्टेट, आगरा पर आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य अतिथि. विजयालक्ष्मी गुप्ता. राष्ट्रीय महामंत्री . राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति महिला प्रकोष्ठ ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष. मनीष गुप्ता के नेतृत्व में संगठन द्वारा पिछले 20 वर्षों से मातृशक्ति के हित में अनवरत रूप से सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं. संगठन 23 राज्यों में कार्यरत है .विगत दिनों में हिमाचल प्रदेश में बड़ी संख्या में मातृशक्ति वन्दना सूद .राष्ट्रीय महासचिव. महिला प्रकोष्ठ के नेतृत्व में संगठन से जुड़ी है. संगठन द्वारा मातृशक्ति को रोजगार परक बनाने के लिए उनको रोजगार भी प्रदान किया जा रहा है. इस अवसर पर उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों से अपील की संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति से मातृशक्ति को जोड़ने का कार्यकरें. विशिष्ट अतिथि . सुनीता गुप्ता. मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष. राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति महिला प्रकोष्ठ आगरा मंडल ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन द्वारा उर्मिला गुप्ता. मंडल प्रभारी .राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति महिला प्रकोष्ठ आगरा मंडल के नेतृत्व में दिनाँक .21 नवंबर 2022 ,दिन सोमवार ,समय. दोपहर 02 बजे ताजगंज, आगरा में रिटेल एवं होलसेल चूड़ियों एवं कंगन के भव्य शोरूम का शुभारंभ किया जा रहा है . भव्य शोरूम का शुभारंभ. राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष. माननीय मनीष गुप्ता जी के कर कमलों द्वारा होगा. विशिष्ट अतिथि . संजीव पोरवाल. जिला उपाध्यक्ष. राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति जनपद फिरोजाबाद होंगे. अंत में उन्होंने सभी पदाधिकारियों को दिनांक . 21 नवंबर 2022 को भव्य शोरूम के शुभारंभ के अवसर पर सादर आमंत्रित किया. बैठक में मधु पांडेय, मंजू सिंह,आरती सूरी, रानी गुप्ता भावना गुप्ता, संगीता गर्ग ,प्रिया गुप्ताआदि ने भाग लिया*

Taza Khabar