आगरा11फरवरी*आगरा में 60.65 % हुआ मतदान , प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद
9 विधानसभा क्षेत्रों में 107 प्रत्याशी अजमा रहे किस्मत
आगरा । शाम 6:00 बजे तक आगरा में 60 65 % मतदान हो गया है । सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है । 10 मार्च को होने वाली मतगणना में पता चलेगा किसके सिर पर जीत का सेहरा बंधेगा । आगरा में सबसे ज्यादा मतदान एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में 68 % हुआ है । जनपद में मतदान के दौरान किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है । मतदान प्राय : शांतिपूर्ण रहा ।
आगरा में नौ विधानसभा क्षेत्रों में 107 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं । मतदान को शांति तरीके से संपन्न कराने के लिए भारी संख्या में पुलिस और पैरा मिलिट्री फ़ोर्स लगाया गया है । सुबह से जिलाधिकारी और एसएसपी भी मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने पर निकले हुए थे । आईजी रेंज नचिकेता झा ने भी मतदान पर पूरी नजर रखी । आगरा में किसी भी विधानसभा क्षेत्र में शाम तक कोई बड़ा हंगामा नहीं हुआ । शाम 6:00 बजे तक एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में 68 % , आगरा कैंटोनमेंट पर 56 % , आगरा दक्षिण पर 57.50 % , उत्तर पर 56.40 % , ग्रामीण पर 62 % फतेहपुर सीकरी पर 64 % , खेरागढ़ पर 64.73 % , फतेहाबाद पर 59.2 % बाह में 58.01 % मतदान हुआ है । मतदान खत्म होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम मशीन मंडी समिति के लिए निकलना शुरू हो गई हैं । पिनाहट और शमशाबाद में दो बूथों पर मतदान धीमी गति से होने को लेकर लंबी लाइन लग गई , जो मतदाता 6:00 बजे तक आ गए थे उनका मतदान कराया गया । दूसरी ओर आगरा दक्षिण बीएसपी प्रत्याशी रवि भारद्वाज ने राजनगर मतदान केंद्र पर ड्यूटी पर तैनात महिला पर फर्जी बोटिंग का आरोप लगाया । बीएसपी प्रत्याशी का कहना महिला ने अपने पति को बूथ पर बुलाया और बीजेपी नेता के साथ मिलकर फर्जी बोटिंग की । महिला एजेंट और उसके पति का सरकारी कागजो के साथ बूथ के अंदर का वीडियो भी वायरल हुआ है ।

More Stories
कानपुर नगर 30 मार्च 26*हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई uppcs रिजल्ट में sdm पद पाकर शिवराजपुर का नाम रोशन करने वाली बेटी को*
नई दिल्ली 30 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 30 मार्च 26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*