आगरा07अप्रैल*पत्नी को जान से मारने की कोशिश हैवान बना दंत चिकित्सक परिवार सहित फरार
पीड़ित पत्नी को जान से मारने की कोशिश, चरित्र पर लगा रहे लांछन
मुकदमा दर्ज होने पर दहेज लोभी पति सहित ससुरालीजन हुए फरार
आगरा। हमारे देश में दहेज लेना या देना कानूनन गलत है। सामाजिक तौर पर भी दहेज प्रथा को समाप्त कर दिया गया है। जनता जागरुक हो चुकी है शासन प्रशासन द्वारा भी समय-समय पर दहेज प्रथा खत्म करने के लिए जनता को जागरूक किया जाता है। लेकिन शहर के पढ़े लिखे दंत चिकित्सक एवं उसके परिवार की करतूत अगर आप सुनेंगे तो दांतो तले उंगली दबा लेंगे कि क्या पढ़े-लिखे परिवारों में भी ऐसा होता है। क्लीनिक के लिए 25 लाख रुपए ना देने पर दंत चिकित्सक एवं उसका दहेज लोभी परिवार हैवान बन गए। उक्त आरोपी दहेज लोभी पति ने अपने परिवार के साथ शादी के कुछ समय बाद ही पढ़ी लिखी एवं खुद भी दंत चिकित्सक पत्नी को दहेज के लिए तरह-तरह से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पत्नी को जान से मारने की कोशिश भी की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता गाजियाबाद के थाना मोदीनगर की निवासी है। पीड़िता की शादी दिनांक 9 दिसंबर 2020 को शहर के सी-टू, शास्त्रीपुरम, सिकंदरा निवासी पेशे से दंत चिकित्सक के साथ संपन्न हुई थी। पीड़िता के परिवार ने हैसियत के अनुसार खर्चा करके शादी संपन्न की थी। पीड़िता ने बताया कि शादी के कुछ समय तक ससुराल में सब कुछ ठीक-ठाक रहा। लेकिन विवाह के कुछ समय बाद ही पति एवं उसके परिवारी जनों ने कम दहेज का ताना देना वह परेशान करना शुरू कर दिया।
पीड़िता ने बताया कि पेशे से दंत चिकित्सक पति एवं उसके परिवारी जनों ने आगरा में क्लीनिक खोलने के लिए 25 लाख रुपए नगद की मांग करने लगे। पीड़िता के साथ हद दर्जे की बदसलूकी एवं मारपीट आए दिन होने लगी। कई बार तो पति मारपीट करके मायके भी छोड़ आया। रोज-रोज के क्लेशों से तंग आकर पीड़िता के पिता ने दंत चिकित्सक पति को गाजियाबाद बुलाकर 25 लाख रुपए क्लीनिक के लिए दे दिए ताकि उनकी पुत्री सुखी पूर्वक ससुराल में रह सके। परंतु ससुराली जनों का इससे भी मन नहीं भरा वह कुछ दिनों शांत रहने के पश्चात पुनः और पैसों की मांग करने लगे। पति एवं ससुराली जनों द्वारा प्रार्थी या को शारीरिक एवं मानसिक यातनाएं दी गई। उसके साथ लात-खुसों से मारपीट की गई। पीड़िता ने अपना वैवाहिक जीवन बचाने के लिए एवं लोक लाज की वजह से किसी से शिकायत नहीं की। 25 सितंबर को ससुर के कहने पर पति पीड़िता को मायके छोड़ कर गया एवं धमकी दी की अगर पैसे का इंतजाम ना हो तो कभी मत आना। मैं तुझे तलाक देकर दूसरी शादी कर लूंगा मैं डॉक्टर हूं मेरे लिए रिश्तो की लाइन लगी हुई है मुझे और अधिक दहेज मिलेगा।
पीड़िता ने बताया कि 5 अक्टूबर को पीड़िता का भाई ससुराल छोड़ने आया तथा 1 लाख रुपए नगद लेकर आए किंतु पति व ससुर 1 लाख रुपए देखकर आग बबूला हो गए और पीड़िता के साथ गाली गलौज कर मारपीट करने लगे तथा बाथरूम में बाल पकड़ कर खींच कर ले गए और सेवलोन की सीसी जबरन पीड़िता को पिला दी तथा बाहर से कमरे का दरवाजा लॉक कर दिया। भाई ने किसी प्रकार पीड़िता को बचाया इस पर भाई के हाथ में करीब 16 टांके आए। पीड़िता कई दिन गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती रही। जहां उसके परिवारी जनों को ससुराली जनों ने मिलने भी नहीं दिया।
पीड़िता के अनुसार चिकित्सक पति कुछ दिनों तक उसे किराए पर लेकर अलग भी रहा। फिर एक दिन उसे धमकी देकर कि मुझे तेरे साथ नहीं रहना है क्योंकि तूने दहेज नहीं दिया है। मैं तुझे तलाक देकर दूसरी शादी कर लूंगा कहकर चला गया। ससुराली जनों के व्यवहार में जब कोई बदलाव नहीं आया तब मजबूर होकर पीड़िता ने दिनांक 23.1.2022 को ससुराली जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पीड़िता का कहना है कि दहेज लोभी पति तथा ससुराली जनों द्वारा उसको लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं तथा उसके चरित्र पर लांछन लगाते हुए उस को बदनाम करने की धमकी भी ससुराली जन दे रहे हैं। वही मुकदमा दर्ज होने के बाद दंत चिकित्सक पति सहित ससुरालीजन फरार हैं।

More Stories
कौशाम्बी 1 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 1 अप्रैल 26*जीडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल मंझनपुर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव*
कौशाम्बी 1 अप्रैल 26*चार्ज लेते ही एसपी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना*