आगरा07अक्टूबर23*सुर सरोवर कीठम झील में अवैध कॉलोनी ध्वस्त एडीए की टीम ने की कार्यवाही,
इको सेंसेटिव जोन में हो रही थी विकसित ।
थाना सिकंदरा क्षेत्र के कस्बा रुनकता स्थित कीठम झील सर सरोवर में अवैध कॉलोनी पर आगरा विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार दोपहर कार्यवाही की ।
जेसीबी से गेट तोड़ दिया बाउंड्री उखाड़ दी बोर्ड लगा हुआ तोड़ दिया और सड़क खोद दी। यह कॉलोनी कई विघों में होकर विकसित की जा रही थी ।
सुर सरोवर पक्षी विहार को रामसर का दर्जा प्राप्त है अक्टूबर से फरवरी तक श्रीलंका नेपाल पाकिस्तान समेत अन्य देशों से पक्षी आते हैं जो के कीठम झील के आकर्षण का केंद्र है इनके चलते पर्यटक भी यहां घूमने के लिए आते हैं बता दें सुर सरोवर पक्षी विहार 800 हेक्टेयर में फैला हुआ है। इसमें एक बड़ी झील भी शामिल है वन विभाग और अदा के अधिकारियों की कार्य शैली के चलते लेखपाल अशोक कुमार वर्मा और हेमराज सिंह अवैध कालोनी विकसित कर रहे थे। यह कॉलोनी गाटा संख्या 23,24, और 26 के तहत बन रही थी । मंडल आयुक्त रितु माहेश्वरी ने इसके जांच के आदेश दिए थे। ए डी ए के अपर अभियंता ने नोटिस जारी किया और आगरा विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार दोपहर अवैध कॉलोनी को दोस्त कर दिया। अदा के अपर अभियंता सत्येंद्र सोलंकी ने जरार के लेखपाल अशोक वर्मा और हेमराज को अवैध कालोनी विकसित करने के संदर्भ में नोटिस भी जारी किया था और और साथ में ध्वस्तीकरण का नोटिस भी जारी किया गया था ।।
संवाददाता बिजेंदर यूपी आज तक आगरा से रिपोर्ट

More Stories
जोधपुर ११ मार्च २६ * बेजुबान पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने का संकल्प, परिवार के सहयोग से सेवा का अनूठा अभियान
जोधपुर ११ मार्च २६ * प्राचीन झूलेलाल मंदिर में चेटीचंड बीस मार्च को, पोस्टर का विमोचन
लखनऊ- यूपी में तेल गैस की किल्लत पर फैलाई अफवाह तो खैर नहीं।