आगरा05दिसम्बर24*ससुराल में विवाहिता की मिली फांसी लगी लाश, पैर टिके थे जमीन पर.. ससुराल जनों पर हत्या की FIR दर्ज
UP में आगरा के बाह थाना क्षेत्र के बटेश्वर के मई गांव में घर में विवाहिता अनीता देवी (24) का खून से सना शव फंदे से लटका मिला। पैर जमीन पर टिके हुए थे.. युवती के पिता ने ससुराल जनों पर हत्या की FIR दर्ज कराई हैं।पुलिस हत्या व आत्महत्या एंगल दोनों में जाँच कर रही हैं।
फतेहाबाद के नागर गांव के अर्जुन सिंह ने पुलिस को बताया कि 29 अप्रैल 2017 को बेटी अनीता की शादी मई गांव के बबलू उर्फ ब्रजेश से की थी। दो बच्चे आदित्य (4) और अदिति (2) हैं। पहली दिसंबर को पंचायत के बाद ससुरालजन अनीता को मई गांव लाए थे। आने के बाद पति व अन्य ससुराल जनों ने उसकी पिटाई की। फोन कॉल पर पिटाई से अनीता की चीखें सुनाई दे रही थीं। मायके वाले पहुंचे तो घर के अंदर खून से सना अनीता का शव फंदे से लटका था। मृतका के पैर जमीन पर थे। मायके वालो ने इस वारदात को हत्या बताया।

More Stories
मथुरा 23 जुलाई 26* मोटरसाईकिल चोरी करने वाले 04 अभियुक्तगण को चोरी की 02 मोटरसाईकिल सहित किया गिरफ्तार ।*
अबोहर पंजाब23जुलाई26*बार एसो. अबोहर ने एलएडीसी के विरोध में हड़ताल 17वें दिन में वकीलों ने भी शुरू की भूख हड़ताल,
नई दिल्ली23 जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*