आगरा ब्रेकिंग,,,,,,,
आगरा01नवम्बर*महिला की हत्या, फौजी पति को पुलिस ने लिया हिरासत में
शमसाबाद क्षेत्र में रविवार रात एक फौजी की पत्नी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायके वालों ने फौजी पर हत्या का आरोप लगाया है। महिला के शरीर पर चोटों के निशान भी हैं। पुलिस ने आरोपित फौजी को पकड़ने की कोशिश की तो वह भिड़ गया। किसी तरह उसे पुलिस ने हिरासत में लिया है। उसके खिलाफ महिला की हत्या और पुलिस से अभद्रता करने के मामले में दो मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।
शमसाबाद के गढ़ी हरिश्चंद्र निवासी 28 वर्षीय मीरा उर्फ सुशीला की शादी दस वर्ष पहले फौजी सत्यवीर से हुई थी। हाल ही में सत्यवीर छुट्टी आया था। सोमवार सुबह पांच बजे उसने अपने साले ताजगंज के नौफरी गांव निवासी रविंद्र को फोन किया। उसने बताया कि मीरा की मौत हो गई है। रविंद्र और उनके परिवार के लोग थोड़ी देर में ही गढ़ी हरिश्चंद्र पहुंच गए। मीरा के शरीर पर चोट के निशान थे। उसकी सांसें थम चुकी थी। उन्होंने पुलिस को बहन की हत्या की सूचना दी। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी पूर्वी के वैंकट अशोक पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंच गए। फोरेंसिक टीम को बुला लिया गया। महिला के मायके वालों ने रविंद्र और उसके स्वजन पर हत्या का आरोप लगाया।
पुलिस ने आरोपित फौजी को पकड़ने की कोशिश की तो वह पुलिस से भिड़ गया। पुलिस ने किसी तरह उसे पकड़ लिया। इसके बाद मायके वाले अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। एसएसपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि अन्य आरोपित भी पकड़े जाएंगे। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसके साथ ही एक मुकदमा पुलिस अपनी ओर से भी आरोपित के खिलाफ दर्ज करेगी।
मीरा के एक बेटा और एक बेटी हैं। रविवार रात को वह भी घर में ही थे। आठ वर्षीय आदित्य और छह वर्षीय अनुष्का मां की हत्या से अंजान थे। वे घटना के बारे में कुछ नहीं बता सके। रात में वे सो रहे थे, उसी समय मीरा की हत्या की गई। मीरा के मायके वालों का आरोप है कि सत्यवीर मीरा से आए दिन मारपीट करता था। सोमवार सुबह जब वे घर पहुंचे तो उन्हें मीरा के शव के पास एक बेल्ट पड़ी मिली। आशंका है कि आरोपित ने उसी बेल्ट से मीरा को पीटा होगा।

More Stories
कानपुर देहात 16 फरवरी 2026*जनपद में अवैध खनन / परिवहन पर सतर्क दृष्टि रखते हुए गठित टास्कफोर्स द्वारा की गई कार्रवाई
अयोध्या १६ फरवरी २६ * अधिवक्ता हत्याकांड से उपजा आक्रोश,रुदौली तहसील के अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा,
कानपूर नगर १६ फरवरी २६ * भ्रष्टाचारियों का हल्ला बोल, सच उजागर करने पर लिखाया गया फर्जी मुकदमा