आगरा 6दिसम्बर 25*दो चोटी न बनाने पर छात्रा को शिक्षकों ने बेरहमी से पीटा।
आगरा के सैया थाना क्षेत्र स्थित पंडित मूंगा राम बाबूजी इंटर कॉलेज में दो चोटी न बनाने पर छात्रा को शिक्षकों ने बेरहमी से पीटा। एक चोटी में स्कूल पहुंची छात्रा के मुंह में लौटा मारा गया, जिससे उसके नाक और कान से खून निकलने लगा।
गंभीर हालत में छात्रा को एसएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। परिजनों के पहुंचने पर स्कूल पक्ष के लोगों से हाथापाई भी हुई। परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

More Stories
चमौली 23 नवंबर 26*दिखावे से दूर सादगी की मिसाल बने दो SDM, मंदिर में रचाई शादी
अयोध्या23 नवंबर 26*आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा
लखनऊ23 नवंबर 26*सआदतगंज ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट