अलीगढ़28अप्रैल*इगलास नगर पंचायत अध्यक्ष पद से भाजपा कार्यालय का उद्घाटन जिलाध्यक्ष ने फीता काटकर किया शुभारंभ।
इगलास से संवाददाता यादवेंद्र पाल की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआज तक।
इगलास नगर पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी पुष्पा देवी के कार्यालय का जिलाध्यक्ष ने फीता काटकर किया शुभारंभ।
इगलास भाजपा से नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पुष्पा अग्रवाल ने श्री किशन जी मैरिज होम में बनाया अपना कार्यालय। जिसका शुभारंभ इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी व जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने फीता काटकर किया। वहीं इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी ने कस्बे की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदुत्व को आगे बढ़ाकर इगलास से नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने श्री मति पुष्पा देवी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। 16700 हिन्दू भाइयों से मेरी अपील है कि पुष्पा देवी को इगलास नगर पंचायत अध्यक्ष बनाकर इगलास कस्बे में विकास की लहर बहानी है। वहीं जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने संबोधन के दौरान कहा कि अब तक इगलास नगर पंचायत की कमान दो घरों में रही है। उन दोनों परिवारों के आगे खड़े होने की आज तक किसी ने हिम्मत नहीं दिखाई है। आज सुमित अग्रवाल की माता जी पुष्पा अग्रवाल को भाजपा से टिकट देकर उन्हें पूर्ण विस्वास दिलाता हूँ कि निडर होकर चुनाव में लड़ें और इगलास नगर पंचायत में परिवर्तन लाकर आदर्श नगर पंचायत बनाएं। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि अबकी बार इगलास नगर पंचायत में परिवर्तन होकर ही रहेगा और कमल का फूल जोरदारी के साथ खिलाया जाएगा। वहीं जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने कस्बे की जनता से अपील करते हुए के कहा कि जो बेटा माँ पथवारी की सेवा करता हुआ आया है उसे भी एक बार इगलास कस्बे में विकास की लहर बहाने में सहयोग अवश्य प्रदान करें। इस मौके पर पीयूष दत्त शर्मा, पंकज चौधरी, नितिन अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, कुंज बिहारी अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, अजय ठाकुर, कमल चौधरी, कुलदीप पाठक, डॉ सत्यपाल सिंह, डॉ रोहित चौधरी सहित कई भाजपा नेता रहे मौजूद। #नगर निकाय चुनाव 2023

More Stories
मथुरा 22 मार्च 26 *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारीयो द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*
नई दिल्ली 22 मार्च 26*मोदी सरकार ने देश के सभी राशन कार्ड धारकों को अप्रैल महीने में तिगुना अनाज देने का ऐलान किया है*
नई दिल्ली *आज का राशिफल**22 मार्च 2026 , रविवार*