अलीगढ़16नवम्बर*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरे
? *बिना लाइसेंस के चल रहे मेडिकल स्टोर से ड्रग विभाग ने बरामद की दो-दो लाख की दवा*
अलीगढ़ के थाना रोरावर स्थित गोण्डा रोड पर गोश्त वाली गली के आसपास कुछ दुकानें बगैर मेडिकल स्टोर लाइसेंस प्राप्त संचालित हो रही है। जिनकी शिकायत मिलने पर सहायक आयुक्त औषधि अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ पूरन चंद ने टीम गठित की गई। टीम में हेमेंद्र चौधरी औषधि निरीक्षक अलीगढ़ रमेश चंद यादव औषधि निरीक्षक कासगंज दीपक कुमार औषधि निरीक्षक हाथरस एवं थाना पुलिस बल के साथ महक मेडिकल स्टोर संचालक कमरुद्दीन पुत्र सुलेमान खान निवासी ईदगाह रोड गोश्त वाली गली अलीगढ़ का मेडिकल स्टोर, दूसरा मेडिकल स्टोर जोकि बगैर किसी नाम के था जिसका संचालक फैजल अली पुत्र अली हसन निवासी गोंडा रोड गोश्त वाली गली के पास भी कोई ड्रग लाइसेंस नहीं था। दोनों स्टोर से टीम ने ₹200000 -₹200000 रुपए की बगैर बिलों के औषधियां बरामद की गई। दोनों मेडिकल स्टोरों से चार चार संदिग्ध औषधियों के नमूने जांच के लिए एकत्रित किए गए जिन्हें लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। शेष दवाओं को न्यायालय में वाद दायर किए जाने के लिए पेश किया जाना है। विवेचना के उपरांत उक्त के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।
? *अधिकारियों ने बीज विक्रेता की दुकानों पर की छापामार कार्यवाही*
डीएम अलीगढ़ श्रीमती सेल्वा कुमारी जे. के आदेशों के क्रम में कृषको को गुणवत्ता युक्त बीज उचित दरो दिलाने के लिए उप जिलाधिकारी इगलास व कोल एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने जनपद की विभिन्न तहसीलों में 46 बीज विक्रेताओं /गोदामों /कंपनियों के यहां छापामार कार्यवाही की गई। इस दौरान टीमों ने बीज की गुणवत्ता की जांच के लिए कुल 27 नमूने लिए। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।
? *अलीगढ़ में बढ़ रहा वायु प्रदूषण का खतरा*
दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में लॉकडाउन लगाने के विकल्प पर चर्चा करने को सरकारों को कहा है। अब अलीगढ़ में भी प्रदूषण खतरनाक स्टेज पर पहुंच रहा है। वायु में प्रदूषण की मात्रा 300 के पार पहुंच गई है। 2 दिन पूर्व एक्यूआई 280 की गई थी। वायु प्रदूषण से आंखों में जलन की दिक्कत आ रही है। पर्यावरण वैज्ञानिकों का कहना है कि 2-4 दिन में वायु प्रदूषण से राहत मिल जाएगी।
? *थाना बन्नादेवी प्रभारी ने भूखे मजदूरों को कराया भोजन*
थाना बन्नादेवी प्रभारी सुभाष कठेरिया ने सोमवार की रात्रि को भूखे मजदूरों को खाना खिलवाकर सराहनीय कार्य किया। उन्होंने बताया कि गस्त के दौरान उन्हें खैर बाईपास पर बिहार से आए कुछ मजदूर मिले। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह उनका परिवार भूखा है उन्हें कई दिनों से खाना नही मिला है। जिसपर थाना बन्नादेवी प्रभारी ने होटल पर उनके खाने का प्रबंध कराया और उसके पश्चात उन्हें रवाना किया।
? *जनपद को पर्याप्त मात्रा में मिल रहा डीएपी : कृषि अधिकारी*
खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों के लिए अच्छी खबर है कि जनपद में मंगलवार को डीएपी की 500 एमटी की रैक मिल रही है। कृषि अधिकारी ने बताया कि बुधवार को 1200 एमटी और फिर 21 नवंबर को 1500 एमटी डीएपी की रैक जनपद को मिल जाएगी। किसान पिछले 20 दिनों से खाद के लिए परेशानी झेल रहे हैं। कृषि अधिकारी का कहना है कि पिछले दिनों हुई बारिश से जनपद में एकदम से खाद की मांग बढ़ जाने से यह समस्या पैदा हुई है। उन्होंने बताया कि खाद की कोई कमी नहीं है। किसान भी खाद का भंडारण नहीं करें। केंद्र संचालकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि किसान के खतौनी, आधारकार्ड, किसान का नाम, मोबाइल नम्बर, भूमि का क्षेत्रफल रजिस्टर में दर्ज कर ही डीएपी वितरित करें।
? *11 बजे तक कूड़ा नहीं उठाने पर नगर निगम पर कितना लगेगा जुर्माना : आगा यूनुस*
कांग्रेस नेता आगा यूनुस ने कहा कि मंगलवार को 11 बजे तक अनेकों जगह कूड़ा नही उठाया गया। नगर निगम और मेयर जो जनता पर कूड़ा डालने के नाम पर जुर्माने और कारवाई की धमकी दे रहे है तो बताए कि 11 बजे के बाद भी कूड़ा नही उठाने पर नगर निगम पर जनता कितना जुर्माना थोपे। लोगो का कूड़ा कुछ जगहों को छोड़ घरों से नही उठ रहा है। सड़को किनारे अघोषित कूड़ा स्थल बने हुए है। कई आबादी इलाके में गंदगी का आलम है। कुड़े का उठान नही और सफाई कर्मचारी कभी मोहल्लों में झांकते ही नही। नगर निगम अपना काम करे जनता को धमकाना बंद करे। मेयर नगर निगम के बचाव में ऐसे आ गए कि ऐसा लगता है कि जब वो वीआईपी गाड़ियों में सड़को पर जाते है तो क्या आंखों पर पट्टी बांध लेते है। आगा यूनुस ने कहा कि जनता के अधिकारों को हर हाल में लेकर रहेंगे।
? *वायु प्रदूषण को कम करने को नगर निगम ने चलाया अभियान*
दीपावली के बाद अचानक वायु प्रदूषण होने की गंम्भीरता को देखते हुये नगर निगम ने महानगर के शहरी और सिविल लाइन क्षेत्र में पुरानी धूल को हटाने व पेड़-पौधों की धुलाई के लिये युद्धस्तर पर अभियान की शुरूआत की। नगर आयुक्त ने शहरवासियों से वायु प्रदूषण रोकने के लिये नगर निगम का सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदूषण के जनक हम स्वयं है इसे रोकने के लिये प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में सोचने की आवश्यकता है। मंगलवार को नगर निगम ने रोड स्वीपिंग मशीन और स्प्रे मशीनों की मदद से मानिक चौक, दीवानी कचहरी, कठपुला, सारसौल क्षेत्र, नौरंगाबाद, रामलीला ग्राउण्ड, कठपुला जीटी रोड, दीवानी कचहरी से शमशाद मार्केट, लाल डिग्गी से स्टेट बैंक क्षेत्र में अभियान चलाकर धूल व पेड़-पौधों की धुलाई करायी गयी।
? *बदलते मौसम में इन बातों का रखे ख्याल*
मौसम में बदलाव के चलते स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सचेत रहने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग के कहना है कि बदलते मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है जिसके सर्दी, खांसी, बुखार, उल्टी, दस्त सहित अन्य बीमारियां व परेशानियां होने लगती है। इनसे बचाव के लिए शाम के समय पूरे कपड़े पहनकर निकलें, साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें। रखे हुए पानी से नहीं नहाए। सर्दी जुकाम वाले मरीज से उचित दूरी बनाकर रखे।
? *सरकार ने मांगे नहीं मानी तो 9 दिसंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बंदी : अग्निहोत्री*
सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के तत्वधान में राज कर्मचारी शिक्षक माध्यमिक, प्रथामिक उच्च शिक्षा, स्थानीय निकाय, जलकल, राजकीय निगम रोडवेज, स्वास्थ्य सेवाएं, वन विभाग, विकास प्राधिकरण, विश्वविद्यालय, जवाहर भवन, इंदिरा भवन आदि सैकड़ों विभागों के संयुक्त मोर्चा ने घोषित प्रदेश स्तरीय आंदोलन को लेकर उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार अग्निहोत्री ने अलीगढ़ पहुंचकर नगर निगम के कर्मचारियों से बैठक कर आंदोलन की रणनीति पर विचार विमर्श किया। महामंत्री ने कहा केंद्र सरकार सरकारी कर्मचारियों का शोषण करने पर कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। सरकार ने अगर हमारी मांगों को नहीं माना तो 9 दिसंबर से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन कार्यबंदी कर सरकार का विरोध किया जाएगा। प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन बहाली के साथ अन्य 12 सूत्रीय मांग पत्र तैयार किया गया है। बैठक में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सक्सेना, भानु शर्मा, रॉबिंस कुमार, संगठन मंत्री विजय गुप्ता, हरि सिंह, साबिर खान, कुश कुमार, देवेश पांडे, लक्ष्मीकांत पाठक, मुनव्वर आदिल आदि मौजूद रहे।
? *स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली*
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मेंद्र शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सतेन्द्र कुमार के नेतृत्व में “चलो बूथ की ओर मतदाता जागरूकता रैली जनपद अलीगढ़ के समस्त ब्लॉकों के लगभग सभी विद्यालय में निकाली गई। लगभग 50000 छात्र-छात्राओं ने रैली में प्रतिभाग किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य मतदान प्रतिशत बढ़ाना था। छात्र-छात्राओं ने रैली के माध्यम से संदेश दिया कि आने वाले पुनरीक्षण कार्यक्रम के दिनांक 21 व 27 को जो भी मतदाता वोट बनवाने से रह गया है वह अपना वोट बनवा लें। यदि कोई गलती है तो संशोधन करा लें और यह सुनिश्चित कर लें कि उनका वोट व उनके परिवार का वोट मतदाता सूची में है कि नहीं है यदि नहीं है तो अपने बीएलओ से मिलकर अपना नाम फार्म 6 भरकर अपने बीएलओ को दे दें जिससे कि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज किया जा सके। रैली के आयोजन में वीरेंद्र सिंह प्रधानाध्यापक कम पोजिट इंग्लिश मीडियम स्कूल एलमपुर जिला व्यायाम शिक्षक सुशील कुमार शर्मा एवं अन्य जिला स्तरीय स्वीप टीम का अहम योगदान रहा।
? *विद्युत विभाग की टीम के साथ नगला तीसा में ग्रामीणों ने की मारपीट*
अलीगढ़ के विजयगढ़ क्षेत्र के गांव नगला तीसा में विद्युत विभाग की टीम के साथ ग्रामीणों ने मारपीट कर दी। संविदा कर्मी अशोक कुमार व गौरीशंकर विद्युत निगम की एक मुश्त जमा समाधान योजना का प्रसार-प्रचार करने व बकाया बिल जमा करने के लिए गांव में गए थे। इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ मारपीट कर दी। इस मामले में विद्युत विभाग ने गांव के चार लोगों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

More Stories
जोधपुर 12 फ़रवरी 26*राजस्थान इंटक ने केंद्र सरकार के 4 काले कानून के विरोध मे प्रदर्शन किया
बाँदा 12 फ़रवरी 26* तिंदवारी में रामलीला मैदान में महाशिवरात्रि का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया
मिर्जापुर12 फ़रवरी 26*थाना चिल्ह के ग्राम पंचायत मुजेहरा में आज डेढ़ महीने बाद तीसरी बार पहुंची जांच टीम