June 29, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अलीगढ़05जनवरी*“राधामाधव बैंकिट हॉल*” में *कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन*” हुआ। *

अलीगढ़05जनवरी*“राधामाधव बैंकिट हॉल*” में *कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन*” हुआ। *

अलीगढ़05जनवरी*“राधामाधव बैंकिट हॉल*” में *कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन*” हुआ। *
आज *कोल विधानसभा क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित विकास खण्ड #लोधा* के अन्तर्गत *ग्राम आसना अजीतपुर के “राधामाधव बैंकिट हॉल*” में *कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन*” हुआ। *रिमझिम बारिश और बेहद सर्द मौसम के बावजूद सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरूष ग्रामवासी* इस “*कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन*” में पहुंचे। *सम्मेलन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये* *अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के हरियाणा प्रदेश प्रभारी *विवेक बंसल जी पूर्व विधायक* ने खराब मौसम के बावजूद इतनी भारी संख्या में उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि मुझे बड़ी खुशी है कि आप लोग मुझसे इतना प्रेम करते हैं जिसके लिये मैं आपको धन्यवाद देता हूं। इसके बाद उन्होंने कहा कि भाईयों और बहनों आज पूरे देश में मंहगाई चरम सीमा को लांघ चुकी है। केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार ने वर्ष 2014 की तुलना में पैट्रोल डीज़ल पर दुगुने से भी ज्यादा टैक्स वृद्धि कर दी है जिसके फलस्वरूप आज अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में वर्ष 2014 के मुकाबले कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बावजूद भी पैट्रोल डीज़ल 100 रू0 को पार कर गये हैं और रसोई गैस का सिलेण्डर 1000 रू0 के करीब पहुंच गया है। कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में वर्ष 2014 तक पैट्रोल डीज़ल 65रू और 55 रू0 लीटर थे और रसोई गैस का सिलेण्डर 375 रू0 का था और आज स्थिती क्या है ये आप लोग भलीभांति जानते हैं। कांग्रेस के शासनकाल में जब 5 पैसे 10 पैसे बढते थे तो यही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और भाजपा वाले नंगा नाच करते थे और जब कीमतें इतनी बढी हुई हैं तब वे एकदम शांत बैठे हुये हैं। उनकी नज़र में जनता के अच्छे दिन आ गये हैं। प्रधानमंत्री हवाई जहाज़ो में लगातार सफर करते हैं जिसकी वजह से उन्हें ज़मीन पर रहने वाले लोगों की तकलीफे दिखाई नही देती हैं। वे 56 इंच का सीमना होने का दावा करते हैं जबकि वास्तविकता यह है कि पड़ोसी देश पाकिस्तान और चीन निरंतर आंखे दिखा रहे हैं और चीन हमारी जमीनों पर निरंतर कब्जा कर रहा है। जबकि प्रधानमंत्री जी कहते है कि हमारी 1 इंच जमीन पर कब्जा नही है। साथियों 56 इंच के सीने वाली हमारी महान नेता इंदिरा जी थीं जिन्होंने अमरीका के दबाव को नकारते हुये बंगला देश जहां की जनता पाकिस्तानी अत्याचारों से पीडित थी उसे मुक्त कराया। सिक्किम जो कि देश की उत्तर पूर्वी सीमा पर अलग देश था उसका भारत मे विलय कराया। जिसके लिये उन्हे चीन का भारी विरोध नही रोक पाया। आज मंहगाई के साथ साथ एक समस्या और है कि आवारा गौवंश और अन्य जानवर किसानों की फ़सलों को नष्ट कर रहे हैं लेकिन सरकार सिर्फ अखबारों में इस समस्या के समाधान की बात करती है परन्तु धरातल पर कुछ भी नही है। साथियों देश एवं प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार सिर्फ सफेद झूठ के सहारे जनता को गुमराह कर रही हैं। इस कार्यकर्ता सम्मेलन का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता ठाकुर सोमवीर सिंह ने किया I इस अवसर पर उपस्थित लोगों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के कोल विधानसभा के पर्यवेक्षक भीषण शर्मा पूर्व विधायक, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष डूंगर सिंह, *वरिष्ठ वक्ता डा० नज़र अब्बास*, कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष ठा० संतोष सिंह एड०, कांग्रेस शहर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रूही खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव आनंद बघेल, श्योदान बघेल प्रधान, सुरेश चन्द्र उपाध्याय, रमेश चन्द्र शर्मा पूर्व प्रधान, सेवा दल कांग्रेस के बिहार प्रभारी सी.पी.गौतम, राकेश देशराजन, नेत्रपाल बघेल, आदि ने भी महंगाई और बेरोज़गारी को लेकर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों पर प्रहार किये I इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख कांग्रेसजनों में श्रीमती राजकुमारी मुनीशा बेगम बी.डी.सी, मिथलेश देवी, निशा बघेल, राधा गुप्ता, सपना पासवान, ब्रजमोहन उपाध्याय, *अन्नू तौमर प्रधान, सचिन सिंह प्रधान, बबलू सिंह राजपूत प्रधान, प्रदीप मुनि प्रधान प्रधान, धरम सिंह प्रधान, पूरन नायक प्रधान, कपिल बघेल बी.डी.सी, सतेन्द्र बी.डी,सी, भूरा सिंह जादौन पूर्व प्रधान*, चेतराम बघेल, ज्ञानू पंडित, नीरज तौमर, किशन बघेल, सुलैमान मालिक, वीनेश कुमार सिंह, डा० अनुराज सिंह हनी, हरजीत सिंह, धरम सिंह, अरविन्द शर्मा, दिनेश शर्मा, दुष्यंत तौमर, सुभाष चन्द्र शर्मा, मुकेश दुबे, राजवीर शर्मा, डा० रवि शर्मा, यति पंडित, भगवती प्रसाद नेताजी, अनिल माहौर, योगेन्द्र टेलर, धरम सिंह प्रधान, सचिन शर्मा, अजय बघेल, शिव सिंह बघेल, बबलू राजपूत प्रधान, बबलू पाराशर, यतेन्द्र पाल सिंह, चेतराम बघेल, सूरजपाल सिंह बघेल, राजा बाबू, दुष्यंत सिंह, खचेरमल बघेल, किशन बघेल, ज्ञान सिंह बघेल, कैलाश चन्द्र जाटव, योगेश दिवाकर, सतीश प्रजापति, साहूकार सिंह, अशोक कटारा, सुभाष चन्द्र शर्मा, रमेश चन्द्र बघेल, कमल शर्मा, मुकेश वार्ष्णेय, सभासद राजू पासवान, शीलू चंदेल, साबिर अहमद, सय्यद मुबश्शिर अली, पिंकू बघेल, आदि के साथ सैंकड़ों महिला एवं पुरुष ग्रामवासी उपस्थित थे I

About The Author

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.