अलीगढ़02मई2023*राष्ट्रीय लोकदल के स्थानीय कार्यक्रताओं व पदाधिकारियों ने इगलास नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी रमा शर्मा को दिया समर्थन।
इगलास नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर रणनीति काफी बनती बिगड़ती नजर आ रही है। आज कस्बे के गोंडा रोड़ पर इगलास नगर पंचायत अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी रमा शर्मा को चमचम से तौलकर लोगों ने उन्हें समर्थन दिया। वहीं रमा शर्मा के तुलाई कार्यक्रम में स्थानीय राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रमा शर्मा को समर्थन देते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल की कोई मीटिंग नहीं हुई और नाही उसमें किसी प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा हुई है। ऐसा निर्णय केवल एक व्यक्ति का व्यक्तिगत निर्णय है। उस मीटिंग में सिर्फ चार व्यक्ति मौजूद थे। जिसमें दो खैर व दो इगलास के थे। पार्टी की अगर कोई मीटिंग होती तो स्थानीय कार्यकर्ता व वरिष्ठ नेता पार्टी के निर्णय का समर्थन करते। इस समर्थन में कहीं न कहीं 420 या किसी को व्यक्तिगत लाभ देने के लिए इस तरह का निर्णय लिया गया है। राष्ट्रीय लोकदल के किसी भी स्थानीय कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को पता ही नहीं इस प्रकार का निर्णय लिया जा रहा है। स्थानीय राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता व वरिष्ठ नेता रमा शर्मा को समर्थन देंते है। ऐसी हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। रमा शर्मा का परिवार हमेशा राष्ट्रीय लोकदल के साथ खड़ा रहा है और हमेशा साथ खड़ा रहेगा। #नगर निकाय चुनाव 2023
More Stories
जयपुर 20 अक्टूबर 26*कलर्स ऑफ इंडिया का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया
जयपुर 20अक्टूबर 26*या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता नमोस्तस्यै नमोस्तस्यै नमो नमः*
लखनऊ 20 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें