अलीगढ़24जुलाई24* सड़क किनारे खड़े व्यक्ति की कार की टक्कर से मौत
शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट
अलीगढ़ के थाना जवां इलाके के अनूपशहर रोड़ स्थित गांव तेजपुर में सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को तेज़ रफ़्तार कार चालक ने टक्कर मार । हादसे में व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई । पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया । मौत की खबर से परिजन बेहाल है । जानकारी के मुताबिक , 35 वर्षीय लाजपत सिंह मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था । लाजपत सिंह सड़क किनारे अपनी बाइक के साथ खड़ा हुआ था । इस दौरान तेज रफ्तार एक कार चालक ने उनको जोरदार टक्कर मार दी । जिससे उनकी मौत हो गई । घटना देख ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया है । घटना के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया । पुलिस मामले में जांच पड़ताल के साथ कार्रवाई करने में जुटी है ।

More Stories
बिजनौर 14 फ़रवरी 26*वेलेंटाइन डे बड़ा खुलासा: बिजनौर के रेस्टोरेंट के ‘VIP रूम’ में कपल्स के गुप्त वीडियो बनाए जा रहे थे!** 🚨
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*जबतक मनरेगा को मूल स्वरूप में बहाल नहीं करेंगे तबतक मनरेगा योजना की लड़ाई जारी रहेगी – प्रदीप मिश्रा अंशुमन*