अलीगढ़24अप्रैल24*अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र छात्राओं का किया सम्मान
अलीगढ़ से शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट यूपीआजतक
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अलीगढ़ ने आज जेनिथ क्लासेस एंड गाइडेंस सेंटर पर प्रदेश प्रभारी डॉ शैलेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में मेधावी छात्र – छात्राओं को सम्मानित किया . मंडल अध्यक्ष भावना चौहान ने बताया कि याटिका सिंह कौशल सिंह सक्षम तोमर ने 10th में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन किया है जबकि प्रिया ठाकुर प्रशांत राघव कंचन सिंह ने 12 वी में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर माता पिता का नाम रोशन किया है . महानगर अध्यक्ष मीरा जादोन ने बताया कि इस तरह के सम्मान करने से बच्चों में आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है । मंडल महासचिव स्नेह लता चौहान ने बच्चों को भविष्य के लिए मार्गदर्शित करते हुए कहा कि आप सभी को अपनी रुचि के अनुसार ही कैरियर को चुनना है किसी के दबाव में कैरियर का चयन नही करना चाहिए . इस अवसर पर कविता राघव रजनी सिंह , रितु सिंह रेखा सिंह योगा , प्रेमलता सिंह , अमृता सिंह मानव सिंह राणा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे ।

More Stories
मिर्जापुर 20 अप्रैल 26*कृत्रिम अंग वितरण हेतु शिविर का आयोजन-अपने ब्लाक पर पहुंच कर दिव्यांग बंधु कराएं पंजीकरण
भुवनेश्वर 20 अप्रैल 26*तकनीकी आत्मनिर्भरता और आस्था का अनोखा संगम *अश्वनी वैष्णव ने भुवनेश्वर में फुका विकास का विगुल,
पूर्णिया बिहार19अप्रैल26 *बाल विवाह मुक्त पूर्णिया की नई पहल: एसपी ने स्पेशल टीम, मंदिर-मंदिर चला जागरूकता अभियान*